सलमान खान फैमिली को लेकर Malaika Arora का खुलासा- मेरे एक्सीडेंट के साथ अस्पताल में..

Malaika arora-Arbaaz Khan:बॅालीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने नए शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा इस शो में अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल दुनिया की हर जरूरी जानकारी साझा कर रही हैं। वहीं इस बार मलाइका ने अपनी बातचीत में खान फैमिली का जिक्र किया है। करण जौहर से मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। करण से हुई बातचीत में मलाइका को अपने एक्सीडेंट और खान परिवार की भी याद आई। मलाइका ने बताया कि कैसे एक्सीडेंट के बाद पूरा खान परिवार उनसे मिलने आया था। इसकी वजह उनका बेटा अरहान है। करण जौहर ने मलाइका से कहा कि साल 2021 में आपका एक एक्सीडेंट हुआ था। पूरा खान परिवार आपको देखने के लिए अस्पताल पहुंचा था।

खान परिवार आया एक साथ
करण ने आगे कहा कि मैंने अपनी आंखों से देखा है कि कुछ रिश्ते जिंदगी भर के लिए होते हैं। करण की बात सुनकर मलाइका थोड़ी गंभीर हो जाती हैं। मलाइका कहती हैं कि मैं खान परिवार की फेवरेट पर्सन नहीं हूं। लेकिन वो सभी मेरी चिंता करते हैं। क्योंकि उन सभी को अरहान की चिंता रहती है।

अरबाज खान के रिश्ते पर क्या बोलीं मलाइका
मुझे लगता है कि यहीसही है। मलाइका ने इस दौरान अरबाज खान के और जॉर्जिया के रिश्ता बिगड़ने पर भी अपनी बात रखी है। मलाइका ने कहा कि मैं अरबाज औरजॉर्जिया के ब्रेकअप के ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर श्योर नहीं हूं। मलाइका ने आगे कहा कि मैं उनसे ऐसे सवाल नहीं पूछती हूं।

बेटे अरहान के लिए अरबाज और मलाइका
उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है? इस पर मेरा कोई सवाल नहीं होता। मुझे यह सब करना पसंद नहीं है। मेरे लिए ऐसा करना अपनी सीमा को पार करना है। आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज कई दफा एक साथ नजर आते हैं। खासकर अपने बेटे अरहान के साथ दिखाई देते हैं।

मलाइका और अरबाज की 18 सालों की शादी
मलाइका और अरबाज ने एक लंबी शादी के बाद साल 2017 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। 18 सालों तक दोनों एक साथ रहे हैं। साल 1998 में मलाइका और अरबाज की शादी हुई थी। अरबाज से अलग होने के 3 साल बाद मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता सबके सामने आया।


Click it and Unblock the Notifications