तो क्या Malaika arora नहीं करेंगी किसी फिल्म में काम, सबसे बड़े डर का किया खुलासा !

Moving In With Malaika:मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए शो मूविंग विद मलाइका को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में मलाइका अपनी प्रोफेशन लाइफ से लेकर निजी जिंदगी पर भी कई दफा बात कर चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इस शो में अपने सबसे बड़े डर के बारे में बात की है। सीरीज के पहले एपिसोड में मलाइका अरोड़ा की ताकत, कमजोरियों और डर के बारे में बात की गई है। ऐसे में खुलकर बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने शो में बताया कि कैसे वह एक-एक करके अपने डर पर काबू पाने की कोशिश करती है।
अपनी मैनेजर एकता के साथ बातचीत में मलाइका इसका जवाब देती हैं।जहां वह पूछती हैं कि क्या मलाइका अभिनय के डर के कारण किसी फिल्म की स्क्रिप्ट को टाल रही थीं, जिसपर मलाइका कहती हैं, "मैं चकमा नहीं दे रही हूं ... मुझे बस यकीन नहीं है। ईमानदारी से, अभिनय का डर नहीं है, बल्कि मुझे डायलॉग को बोलने में असुविधा महसूस होती है।
लोगों के सामने खड़े होना और वास्तव में डायलॉग के साथ भावनाओं को लेकर सहज होना कुछ ऐसा है जिसे लेकर मैं हमेशा थोड़ी डरी हुई रही हूं। मैं इसे लेकर थोड़ा नर्वस हो जाती हूं...इसलिए शायद मैं इससे दूर भागती हूं।
'मलाइका आगे कहती हैं, "इतने सालों में बहुत सारी स्क्रिप्ट्स आई हैं जिन्हें मैंने देखा और पढ़ा है लेकिन कहीं न कहीं मैं हमेशा दूर ही रही। खैर, यह मेरा एक और डर है। स्कूल में भी, जब मुझे कुछ रटना होता था और सार्वजनिक रूप से कहना होता था तो मुझे घबराहट होती थी। मुझे लगता था कि यह सबसे कठिन काम है। मुझे लगा कि मुझ पर इतना दबाव है कि इससे मुझे बहुत बेचैनी होगी। अगर मुझे कुछ सीखना होता तो मैं न तो खा सकती थी, न सो सकती थी और न ही कुछ कर सकती थी। इसलिए मेरा यह डर हमेशा से बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications