Malaika Arora House Photo: ग्लैमरस मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिश घर, क्या देखा आपने? इतना आलीशान

Malaika Arora House Photo:मलाइका अरोड़ा हर बार अपनी फोटो को लेकर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका के घर की कुछ झलक सामने आयी है। जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेजेन्ट्स 'मूविंग इन विद मलाइका' की रिलीज से पहले डिज्नी+ हॉटस्टार ने मलाइका अरोड़ा के घर की एक झलक पेश की है। मलाइका की तरह उनके घर भी बेहद खूबसूरत लग रहा है जैसे कोई फिल्म के लिए सेट तैयार किया गया हो। जो कि एक आलीशान घर की तरह दिखाई देता है। जहां पर मलाइका अरोड़ा अपने नए अंदाज के साथ लोगों के सामने पेश आयेंगी। बड़े ही स्टाइल और ग्लैमरस तरीके से उनके इस पूरे घर को तैयार किया गया है।मलाइका अरोड़ा के घर में वह सब कुछ है जो उन्हें एक व्यक्ति के रूप में दर्शाता है - ग्लैमरस, कम्फर्टेबल, वॉर्म और स्लीक।

मलाइका अरोड़ा का घर
मलाइका के इस घर को आप भी देखकर कहेंगे कि उन्होंने बारीकी से हर चीज का ध्यान रखा है। घर में काफी स्पेस के साथ कुछ चुनिंदा सामान के साथ ही पूरे घर को मलाइका ने डेकोरेट किया है।

लिविंग रूम में आरामदायक सोफा और ग्लास सेंटर टेबल
लाइट कलर के साथ मलाइका ने हॅाल से लेकर पूरे घर को सजाया हुआ है। वहीं घर के बाहर उनके नाम की नेम प्लेट भी स्टाइल तरीके से डिजाइन की गई है। लिविंग रूम में आरामदायक सोफा और ग्लास सेंटर टेबल है। साथ ही काफी स्पेस भी दिखाई दे रही हैं।

मलाइका अरोड़ा का शानदार घर
इसके जरिए दर्शकों को अब स्टार की व्यापक रूप से लोकप्रिय स्टाइल का अनुभव करने का अवसर मिला है, जिसमें उनकी वार्डरोब से लेकर उनके सबसे भरोसेमंद होम डेकोर आइटम्स शामिल हैं। फैंस को उनकी पसंदीदा डांस क्वीन के एक कदम और करीब लाते हुए, डिज़्नी+ हॉटस्टार ने मलाइका के साथ मूविंग इन मलाइका में मलाइका अरोड़ा के शानदार घर से खास झलकियां दिखाई हैं, क्योंकि आज से शो की शूटिंग शुरू हो रही है।

16 एपीसोड्स वाली मलाइका की नई सीरीज
इस रोमांचक सीरीज में उनके दोस्तों और परिवार से कई मेंबर्स गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे जो 16 एपीसोड्स वाली इस सीरीज में उनके राज खोलेंगे। मलाइका अरोड़ा के साथ मूविंग इन विद मलाइका 5 दिसंबर, 2022 से विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा, सोमवार से गुरुवार के डेली एपिसोड में दर्शक उन्हें और करीब से जान सकेंगे।

मलाइका अरोड़ा का नया साइड
तो मलाइका अरोड़ा के जीवन का एक नया साइड एक्सप्लोर करने के लिए उनके पहले डिजिटल एडवेंचर में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए जिसकी शुरुआत 5 दिसंबर, सोमवार से गुरुवार केवल डिज्नी + हॉटस्टार पर होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications