शादी के बाद Bharti Singh ने सुने ताने , रोकर किया खुलासा, Malaika Arora बोलीं- मेरे बॉडी पार्ट्स के फोटो..

By Filmibeat Desk

Moving in with malaika

Moving In With Malaika : मलाइका अरोड़ा का शो मूविंग इन विद मलाइका चर्चा में है। मलाइका अरोड़ा इस शो में अपनी जिंदगी के हर मुश्किल पड़ाव पर बात कर रही हैं। इसी में से एक है ट्रोलिंग। मलाइका अरोड़ा को भी सोशल मीडिया पर कई दफा उनके लुक तो कभी अर्जुन कपूर के साथ उनकी लव लाइफ को लेकर बुरी तरह ट्रोल किया गया है।

कई दफा उनके वॉक करने के स्टाइल को भी लेकर काफी मजाक बनाया गया है। कॉमेडियन भारती सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर मलाइका अरोड़ा से उनके शो पर बात की है। भारती सिंह ने ट्रोल करने को लेकर मलाइका का बचाव भी किया है और साथ ही खुद की परेशानियों का भी यहां पर जिक्र किया है।

मूविंग इन विद मलाइका के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में मलाइका अरोड़ा और भारती सिंह ट्रोलिंग से लेकर करियर तक पर बात करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस प्रोमो में मलाइका अरोड़ा से भारती सिंह कहती हैं कि एक शो होना चाहिए। जिसने ट्रोल किया हो , वो सामने बैठा होना चाहिए। इससे हम उनकी बजा सकते हैं। फिर मलाइका अरोड़ा अपना फोन उठाती हैं और एक यूजर का कमेंट पढ़ती हैं। इस कमेंट में लिखा होता है कि इस उम्र में भी कैसे कपड़े पहने हुए हैं।

भड़कीं भारती सिंह

भारती सिंह यह सुनकर भड़कती हैं और आगे जवाब देती हैं कि क्या तुम इनके बाप लगते हो क्या? वो जो मर्जी वो पहने। कभी पतले लोगों पर बात। तुम लोग खाली हो क्या? इसी दौरान कई लोगों ने मलाइका की फोटो को फोटोशॉप बताया है। इस पर भारती कहती हैं कि आपको किसने बोला कि यह फोटोशॉप है, अगर आपको इतनी जानकारी है सोशल मीडिया और कैमरा की तो वो काम जाकर करो भाई। इधर क्या कर रहे हो? भारती सिंह ने खुद की ट्रोलिंग पर बताया कि लोग मेरे और हर्ष के लिए कहते थे मां और बेटे की जोड़ी है। हर्ष को बोला गया तू अंधा है क्या? कैसी लड़की से शादी कर रहा है? भारती सिंह यह कहने के बाद रोने लगती हैं। मलाइका ने पैप्स पर भी सवाल उठाया और कहा है कि तुम मेरे...पर फोकस क्यों कर रहे हो, मुझे अपनी बॅाडी पर गर्व है। तुम्हें क्या परेशानी है, मैं जैसे चाहूं वैसे कपड़े पहनूंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X