Moving In With Malaika : मलाइका के बेटे अरहान के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं अमृता अरोड़ा

By Filmibeat Desk
Malaika Arora

Moving In With Malaika:मूविंग इन विद मलाइका शो में मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी को करीब से देखने का मौका फैंस को मिल रहा है। इस शो में मलाइका के साथ उनके परिवार को भी फैंस नजदीक से समझ पा रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का यह शो उनकी बहन अमृता अरोड़ा को लेकर चर्चा में आ गया है।

अमृता यहां पर अपना बेबाक अंदाज दिखा रही हैं। इस एपिसोड में अरहान खान हमेशा से ही अपनी प्यारी मासी अमृता अरोड़ा लदाक के दीवाने रहे हैं। दोनों एक दूसरे में विश्वास करने से लेकर एक दूसरे को अपना सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम मानने है, साथ ही एक अच्छा बॉन्ड भी साझा करते हैं। ऐसे में अरहान के बाद अब अमृता मूविंग इन विद मलाइका के एक लेटेस्ट एपिसोड में उनके साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती नजर आई हैं।

अरहान के बारे में बात करते हुए, अमृता अरोड़ा लदाक ने कहा कि उसका वास्तव में एक अलग नजरिया है और चीजों पर एक अलग स्पिन है। वह बिल्कुल मेरे पति की तरह हैं, जो मेरे पिलर की तरह हैं। वह वास्तव में मेरे लिए ऐसा है कि जिसके कंधे पर मै अपना हाथ रख कर चैन की सांस लेकर कह सकती हूं कि सब कुछ ठीक है।

अरहान और मेरा रिश्ता बेस्टी की तरह हैं, हम हमेशा ऐसे ही रहे हैं, हम लड़ते हैं, हम एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं, हमारे पास एक-दूसरे का सहारा है, वह मेरे जैसा है, मैं उसमें अपना यंग वर्जन देखती हूं।तो मलाइका अरोड़ा के जीवन का एक नया साइड एक्सप्लोर करने के लिए उनके पहले डिजिटल एडवेंचर में हो जाइए शामिल जो डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। बता दें कि एक नए विषय के साथ सामने आया मलाइका का यह शो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। मलाइका इस शो में अपने बेबाक अंदाज में नजर आ रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X