रियलिटी शो में असली फाइट, Malaika Arora ने कर दी बेइज्जती ,भड़क गईं बहन अमृता

malaika arora, Amrita arora

Malaika Arora-Amrita Arora Fight:मूविंग इन विद मलाइका के लेटेस्ट एपिसोड में विवाद देखने को मिला। जब एक एपिसोड में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आयीं। एक एपिसोड में दोनों के बीच सामने आया मामला चर्चा में आ गया। एक दूसरे पर ढेर सारा प्यार लुटाने वाली अमृता और मलाइका को आपस में लड़ते हुए देखा गया। मूविंग इन विद मलाइका के लेटेस्ट एपिसोड में यह झलक देखकर हर कोई हैरान रह गया।

हाल के एपिसोड में अमृता अरोड़ा ने मलाइका द्वारा किए जाने वाले जोक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इस एपिसोड में अमृता अरोड़ा को मलाइका अरोड़ा कहती हैं कि मैंने उस दिन कुछ नहीं बोला, लेकिन स्टैंडअप तुमने किया था। उसमें किए गए जोक्स को लेकर तुम थोड़ी संवेदनशील हो सकती थीं। वह आगे बोलती हैं कि तुमने लगभग सारे जोक्स मेरी ही बारे में किए थे। मेरे बड़े कपड़े पहनने से लेकर मेरे खाली बैठने तक।

सभी कुछ मेरे बारे में था। यह सब कुछ ऐसा था जो तुम मुझे फोन करके भी बता सकती थीं। वह मलाइका से कहती हैं कि मुझसे पूछ सकती थी कि क्या तुम्हारे ऐसे करने से मुझे कोई दिक्कत तो नहीं है। अपनी बहन की बातें सुनकर मलाइका अरोड़ा भी मुंहतोड़ जवाब देती हैं। एक्ट्रेस बोलती हैं कि स्टैंड अप कॉमेडी इसी तरह की होती है। अमृता अपना गुस्सा जाहिर करते हुए मलाइका को तुरंत जवाब देती हैं। वह कहती हैं कि तो क्या तुम स्टैंडअप कॉमेडी के चक्कर में किसी भी इंसान पर चढ़ाई कर देती हो? मैं ऐसे 5 मौके बता सकती हूं, जब तुम इस तरह से कर चुकी हो। यह सुनकर मलाइका शांत हो जाती हैं। आपको बता दें कि मूविंग इन विद मलाइका शो पूरी तरह से मलाइका की रियल लाइफ जिंदगी से जुड़ा है। जिसकी शूटिंग उन्हीं के घर पर की गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X