Malaika Arora ने Moving In with Malaika शो पर किया बड़ा खुलासा- लगातार लड़ाई चल रही है

बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर छाई हुई हैं। वह अपनी जिंदगी के कई राज इस शो में खोल रही हैं। मलाइका अरोड़ा का यह अंदाज उनके फैंस के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है। इससे सभी वाकिफ है कि मलाइका ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है। और अपने शानदार डांस मूव्स और करिश्मा से दिलों पर राज करने वाली - मलाइका अरोड़ा ने डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ अपना बहुप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू किया है।
वह एक बिल्कुल नए, एक्सक्लूसिव शो, मूविंग इन विद मलाइका में अनफ़िल्टर्ड बातचीत के जरिए फैन्स को अपने पास्ट, प्रेजेन्ट और फ्यूचर की एक झलक देने के लिए तैयार हैं। बनिजय एशिया और मलाइका अरोड़ा द्वारा क्रिएटेड यह सीरीज 5 दिसंबर (सोमवार-गुरुवार) से स्ट्रीम कर रहा है।
जब हम मलाइका अरोड़ा के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में फियर्स, इंस्पिरेशनल, ग्लैमरस, इंडिपेंडेंट जैसे वर्ड्स आने लगते है। लेकिन वह सभी दबावों को कैसे संभालती है और उनका सामना करती है? शो में मलाइका अपने लिए चीजें करने के बारे में खुलकर बात करती नजर आई।उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत रूप से, मैं एक खास तरह की बन गई हूं क्योंकि मैं लोगों की धारणा के बारे में बहुत सचेत हूं और वे क्या कहेंगे, इसे कैसे लिया जाएगा, लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है...वहां लगातार लड़ाई चल रही है।
मुझे लगता है कि मैं अब बदलाव के लिए सबके खिलाफ जाना चाहती हूं। मैं अपने लिए चीजें करना चाहती हूं, मैं अपने दायरे से आगे बढना चाहती हूं।" गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने अपने इस शो पर अरबाज खान, बेटे और लव लाइफ को लेकर भी बात की है। साथ ही अपने हाल ही में हुए एक्सीडेंट के अनुभव को भी फैंस के साथ हिम्मत के साथ साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications