Moving In With Malaika:ऐसा क्या हुआ जो Nora Fatehi से Malaika Arora बोलीं- मैं भी एक इंसान हूं?

By Filmibeat Desk
Malaika Arora,nora fatehi

Moving In With Malaika:मूविंग इन विद मलाइका में अनफिल्टर्ड बातचीत में मलाइका अरोड़ा के साथ नोरा फतेही ने भी एक बड़ा खुलासा किया है।कंपेरिजन्स और इनसिक्योरिटीज आज किसी भी पेशे का हिस्सा है। मलाइका अरोड़ा अपने आसपास की ज्यादा से ज्यादा चीजों से रूबरू होती हैं, और साथ ही उनकी जैसी ग्रेसफुल और बोल्ड, स्टार जो हमेशा अपने सबसे अच्छे रूप में है, वह हर दिन मजबूत होती जा रही है। ऐसे में अपनी खास दोस्त नोरा फतेही के साथ एक कैंडिड बातचीत में, मलाइका ने अपनी इनसिक्योरिटीज के बारे में बताया और बताया कि कैसे वह आज भी इसे बेहद शालीनता से संभालती हैं।इस बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा, 'आखिर में मैं एक इंसान हूं।

ऐसे भी दिन होते हैं जब मैं बैठती हूं और मैं सोचती हूं कि अरे यार वह काम मेरा हो सकता था। यह कई बार होता है और यह कुछ ऐसी चीजें जो किसी को भी बना और बिगाड़ सकती हैं। क्योंकि बहुत से ऐसे लोग है जो यंग, खूबसूरत होने के साथ बेहद टैलेंटेड भी है। आपको अपने जीवन के हर दिन इस तरह की इनसिक्योरिटीज से निपटना होगा।"

तो मलाइका अरोड़ा के जीवन का एक नया साइड एक्सप्लोर करने के लिए उनके पहले डिजिटल एडवेंचर में हो जाइए शामिल जो डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इस शो पर अरबाज खान के साथ तलाक के साथ बेटे के लिए प्यार और खान परिवार पर भी अपनी बात रख चुकी हैं। इसके साथ फैंस को मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही का एक बोल्ड डांस मूव्स भी देखने को मिलेगा। वैसे तो दोनों कई बार टीवी शो पर एक दूसरे के साथ डांस कर चुके हैं। लेकिन आपने लोगों ने कभी-भी नोरा फतेही और मलाइका का ऐसा डांस नहीं देखा होगा। जहां दोनों अपना फिगर फ्लॅान्ट करते हुए धमाकेदार सिजलिंग डांस कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X