Malaika Arora- Nora Fatehi के बीच पहली बार सबसे Hot डांस का मुकाबला, क्या देखा आपने?

Malaika Arora, Nora Fatehi Dance Video:मूविंग इन विद मलाइका शो में एंटरटेनमेंट की कमी नहीं है। शो में लगातार मलाइका अपनी प्राइवेट लाइफ से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर चुकी हैं। बात जब मलाइका की हो और उस पर डांस का तड़का ना हो, भला यह कैसे हो सकता है। पहली दफा फैंस को एक साथ नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा का डांस फेस ऑफ देखने को मिलेगा। आने वाले एपिसोड में मलाइका और नोरा के सेक्सी डांस से आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे।
मलाइका अरोड़ा अपने लोकप्रिय सांग छैयां छैयां पर नोरा के साथ सेक्सी डांस मूव्स करते हुए दिखाई देंगी। एक स्टेज पर दोनों को इस तरह साथ देखना फैंस के लिए उत्साहित करने वाला होगा। नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही की यह सिजलिंग अदा देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा पायेंगे। दिलचस्प यह है कि ना सिर्फ डांस में बल्कि नोरा फतेही के लुक पर भी फैंस की नजर जा रही है। दोनों ने काले रंग का बेहद बोल्ड ड्रेस पहन रखा है। दोनों ही इस आउटफिट में बेहद सिजलिंग और हॅाट केमेस्ट्री दिखा रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के डांस फेस ऑफ का प्रोमो शेयर करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने कैप्शन में लिखा है कि मलाइका और नोरा फतेही का ड्रीम कॅालेब सिर्फ और सिर्फ मूविंग इन विद मलाइका के लेटेस्ट एपिसोड में। बता दें कि कुछ दिन पहले मलाइका और नोरा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जहां पर मलाइका से बात करते हुए नोरा वहां से उठ कर चली गईं। नोरा फतेही ने मलाइका अरोड़ा के साथ प्रैंक किया था। नोरा और मलाइका के इस डांस एपिसोड को फैंस पूरे नंबर देने के लिए तैयार हो जाइए। जिस तरह से प्रोमो दिलचस्प है, ठीक इसी तरह पूरे एपिसोड भी दोनों के डांस की आग में कहर ढाता हुआ दिखाई देगा। यहां देखिए इसका प्रोमो वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications