इस वीकेंड में OTT पर दस्तक देगी ये वेब सीरीज और फिल्में, लिस्ट देखें और निपटा डालें आप भी

OTT release this weekend: अप्रैल के महीने को खत्म होने में कुछ दिन रह गए हैं। इस महीने अब तक सिनेमाघरों में जहां कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई वहीं ओटीटी पर भी कई फिल्में और वेब सीरीज सिने प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज आई। आज ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तो वहीं, ओटीटी पर मनोरंजन के मामले में यह वीकेंड भी बेहद खास है।
इस वीकेंड की बात करें कई प्रमुख वेब सीरीज और फिल्में दस्तक देने वाली हैं जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई हिंदी सीरीज हैं तो कई इंग्लिश वेब सीरीज भी हैं जो लंबे समय से सुर्खियों में हैं। कुल मिलाकर प्रियंका चोपड़ा से लेकर वरुण धवन तक आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं।
तो आप भी अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें और इस वीकेंड में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट पर डालें एक नजर-
सिटाडेल
प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज 'सिटाडेल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं। यह 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
टूथ परी: वेन लव बाइट्स
तान्या मानिकताला, शांतनु माहेश्वरी की यह सीरीज सस्पेंस से भरी होगी। यह सीरीज 20 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर भेड़िया जियो सिनेमा पर 21 अप्रैल को आएगी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
स्पाइडर मैन मूवीज
स्पाइडर मैन सीरीज की 4 फिल्में 21 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इनमें स्पाइडर मैन, स्पाइडर मैन 2, स्पाइडर मैन 3 और द अमेजिंग स्पाइडर मैन।वहीं, स्पाइडर मैन एडजेसेंट और मूवी वेनम 12 मई से हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।
इंडियन मैच मेकिंग सीजन 3
इंडियन मैच मेकिंग सीजन 3 भी इस वीकेंड पर दस्तक देगी। इस सीजन में भी सीमा तपाड़िया अपनी क्लाइंट को अरेंज मैरिज शादी के बारे में बताते और उनकी मैच मेकिंग करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











