Money Heist 6: एक और बड़ी चोरी के लेकर आ रहे हैं प्रोफेसर? जानें रिलीज डेट, स्टोरी, कास्ट की Full Details
Money Heist Season 6: दुनियाभर में तहलका मचाने वाली स्पेनिश क्राइम सीरीज़ Money Heist को लेकर एक बार फिर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पूछ रहे हैं क्या Money Heist Season 6 आने वाला है? और सबसे बड़ा सवाल, क्या प्रोफेसर फिर से नई चोरी की मास्टरमाइंड प्लानिंग करेंगे?

हाल ही में Netflix की ओर से जारी किए गए एक टीज़र और प्रमोशनल कैंपेन ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर "Season 6" की पुष्टि नहीं की है, लेकिन "The revolution isn't over yet" जैसे संदेशों ने साफ कर दिया है कि La Casa De Papel की दुनिया खत्म नहीं हुई है।
क्या Money Heist Season 6 सच में आ रहा है?
फिलहाल Netflix ने सीधे तौर पर Season 6 की घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेटफॉर्म फिलहाल Money Heist Universe को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसका मतलब यह हो सकता है कि नई कहानी, स्पिन-ऑफ या किसी पुराने किरदार की वापसी देखने को मिले।
सीरीज़ का आखिरी सीजन 2021 में रिलीज हुआ था और उसे "Final Season" बताया गया था। इसके बावजूद फ्रेंचाइज़ की लोकप्रियता अब भी बरकरार है।
क्या प्रोफेसर की वापसी होगी?
Álvaro Morte द्वारा निभाया गया The Professor आज भी शो का सबसे लोकप्रिय किरदार माना जाता है। नई चर्चाओं के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि प्रोफेसर किसी नई हाई-स्टेक चोरी के साथ वापसी कर सकते हैं।
हालांकि अभी तक कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर Netflix इस यूनिवर्स को आगे बढ़ाता है, तो प्रोफेसर की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण हो सकती है।
संभावित रिलीज डेट और कहानी
अगर Netflix आने वाले महीनों में आधिकारिक ऐलान करता है, तो Money Heist Season 6 या नया स्पिनऑफ 2026 के अंत या 2027 में रिलीज हो सकता है। फिलहाल यह केवल इंडस्ट्री अटकलें हैं, क्योंकि मेकर्स ने कोई रिलीज डेट कन्फर्म नहीं की है।
नए Money Heist सीजन में प्रोफेसर नई टीम के साथ इंटरनेशनल लेवल की बड़ी चोरी करते नजर आ सकते हैं, वहीं Berlin और Professor के अतीत से जुड़े कई राज भी सामने आ सकते हैं। कहानी में नई सरकारी एजेंसियों और इंटेलिजेंस यूनिट्स के साथ जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है-कुछ लोग प्रोफेसर की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जबकि कई दर्शकों का मानना है कि शो को उसके शानदार अंत के बाद आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।
जहां कुछ फैंस एक और हाई-वोल्टेज हीस्ट देखने को उत्साहित हैं, वहीं कई दर्शकों का मानना है कि शो को वहीं खत्म होना चाहिए था जहां इसकी कहानी पूरी हुई थी। सोशल मीडिया पर "Bella Ciao" फिर ट्रेंड करने लगा है।


Click it and Unblock the Notifications