Mirzapur 3 Release Date: बीना भाभी की फिसली जुबान, कर दिया 'मिर्ज़ापुर 3' रिलीज डेट का खुलासा!

Mirzapur 3

Mirzapur Season 3 Release Date: ओटीटी की दुनिया की सबसे धांसू बेव सीरीज 'मिर्ज़ापुर' सीज़न 1 का प्रीमियर नवंबर 2018 में हुआ था, और सीज़न 2 की स्ट्रीमिंग अक्टूबर 2020 में शुरू हुई थी। अब, तीन साल से अधिक समय हो गया है, हर कोई सीरीज़ के सीज़न 3 का इंतज़ार कर रहा है। ऐसी खबरें थीं कि तीसरे सीज़न का प्रीमियर 2022 में होगा, बाद में यह बताया गया कि इसकी स्ट्रीमिंग 2023 में शुरू होगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अब, ऐसी खबरें आई हैं कि तीसरा सीज़न आखिरकार इस साल प्रीमियर होगा।

फिल्मीबीट ने हाल ही में मिर्ज़ापुर की रसिका दुग्गल उर्फ ​​बीना त्रिपाठी से बातचीत की और जब उनसे पूछा कि सीज़न 3 का प्रीमियर कब होगा, तो उन्होंने खुलासा किया, "बहुत जल्दी आ रहा है।"

जब हमने उन्हें बताया कि पिछले कुछ समय में जब भी हमने सीरीज के किसी एक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि इस साल तो ये जरूर आएगी। जब हमने पूछा कि क्या हम इस साल मिर्ज़ापुर सीज़न 3 की उम्मीद कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा, "इस साल पक्का आ गया है। ये तो मुझे भी पता है और अमेज़न वालों ने भी कहा है, इसलिए मैं इतनी निश्चितता के साथ कह रही हूं। और हाँ , यह इंतजार के लायक होगा।

इसके साथ ही आपको बता दें कि रसिका इन दिनों फेयरी फोक नामक फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं, जो 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में मुकुल चड्डा भी मुख्य भूमिका में हैं और रसिका और मुकुल रीयल लाइफ में पति-पत्नी हैं।

फेयरी फोक का निर्देशन करण गौर ने किया है और इसने सिडनी फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न और येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के साथ ध्यान आकर्षित किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X