..................... Mirzapur 3 Twitter Review: Mirzapur 3 was released on prime, fans said the real Bhaukaal has come - Hindi Filmibeat

Mirzapur 3 Twitter Review: अली फजल-पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग ने जीता दिल, लोग बोले- असली भौकाल तो अब आया है...

Mirzapur 3

Mirzapur 3 Twitter Review: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भौकाल मचाने के लिए मिर्जापुर का तीसरा सीजन अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुका है। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा समेत कई अन्य किरदार सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरीज में कई ऐसी भी अहम किरदार हैं जो आप इस सीजन में नहीं देख पाएंगे। फिलहाल तो फैन्स मुन्ना भाइया को बेहद मिस कर रहे हैं। मिर्जापुर के सीजन 3 के लिए फैन्स को बेहद इंतजार करना पड़ा। मिर्जापुर का पहला सीजन जहां साल 2018 में रिलीज हुआ था। वहीं साल 2020 में मिर्जापुर का दूसरा सीजन आया, लेकिन तीसरा सीजन लाने के लिए चार साल लगे।

बता दें कि 4 साल के इंतजार के बाद मिर्जापुर का सीजन 3 रात 12 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका था। बताया जा रहा है कि सीजन 3 में हर बार की तरह ही 10 एपिसोड होंगे और हर एक एपिसोड की अवधि 35 से 40 मिनट के बीच है। बता दें कि सीरीज के रिलीज होने के बाद लोगों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर आना शुरू हो चुका है। सीरीज को देखने के लिए फैन्स का उत्साह देखा जा सकता है। चलिए जानते हैं कि मिर्जापुर का सीजन 3 देखने के बाद लोगों का क्या रिएक्शन है।

एक यूजर ने ट्विटर (एक्स) पर लिखा- लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मिर्जापुर 3 आ ही गया...! उम्मीद है कि सीजन 3 सीजन 2 और सीजन 1 से बेहतर होगा, लेकिन मुन्ना भाई के बिना इसका असर अलग है। उम्मीद है कि सब अच्छा होगा, 10 एपिसोड हैं, इसे पूरा करने का इंतजार नहीं कर सकते।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- असली भौकाल आ गया है। देखते है कौन है हकदार गद्दी का। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मिर्जापुर 3 का पहला एपिसोड अपने हास्य, डायलॉगबाजी और दृश्यों के साथ मिर्जापुर 1 के उसी पुराने स्वैग को वापस ले आता है!! यह पूरी तरह से हाइप पर आधारित है, उम्मीद है कि सीरीज की आगे बढ़ती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X