मिर्जापुर 3 से कटा मुन्ना भइया का पत्ता, अब इस एक्टर का दिखेगा भौकाल

Munna Bhaiya will not be seen in Mirzapur: मिर्जापुर 1 और 2 ने जमकर धमाल मचाया था। हर कोई इस वेब सीरीज के नए सीजन का इंतजार कर रहा है। वहीं अब चार साल बाद मिर्जापुर 3 लौट रहा है। इसकी खबर मिलते ही फैन्स ने जमकर खुशी जताई, लेकिन इसी के साथ ही एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुन लोग हैरान रह गए हैं। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि अब इस सीजन में एक अहम किरदार गायब है। चलिए जानते हैं कि इस बार क्या होने वाला है मिर्जापुर 3 में बदलाव।
मिर्जापुर 3 में नजर नहीं आएंगे मुन्ना भइया
मिर्जापुर काफी पॉपुलर सीरीज है। वहीं इस सीरीज में अहम किरदार के रूप में नजर आए थे मुन्ना भइया, लेकिन बताया जा रहा है कि अब मिर्जापुर 3 में मुन्ना भइया नजर नहीं आने वाले हैं। ऐसी सुना जा रहा है कि उनका किरदार ही खत्म कर दिया गया है। अब तक इस बात की कोई कंर्फमेशन नहीं थी, लेकिन हाल ही में मुन्ना भइया उर्फ दिव्येंदु शर्मा ने कंफर्म कर दिया है कि अब वे इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
दिव्येंदु शर्मा ने कही ये बात
हाल ही में दिए एक इंरव्यू में दिव्येंदु शर्मा बताते हैं कि वे अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इस किरदार का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा था। वे आगे कहते हैं कि हमें किसी भी कैरेक्टर में ओवर रोमांटिसाइज नहीं होना चाहिए। इससे निकलना इतना मुश्किल हो जाता है कि आप पता ही नहीं लगा पाते हैं कि आप किस जोन में आ गए हैं, लेकिन जब आप इससे निकलते हैं तब आपको पता चलता है कि आप कितनी डार्कनेस में आ चुके हैं। हालांकि दिव्येंदु शर्मा ने मिर्जापुर सीरीज में अपने किरदार से जान डाल दी थी। अब उनके ना होने पर फैन्स को काफी निराशा हो रही है।
ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि प्राइम वीडियो की इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा, श्रिया पिलगांवकर, विजय शर्मा जैसे कई अदम किरदार नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











