हनीमून से हत्या: 'नीले ड्रम' वाली मुस्कान पर बनी वेब सीरीज, जानें किस दिन होगी OTT पर रिलीज ?
जब-जब किसी को नीला ड्रम दिखता है तो आज हर किसी को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की याद जरूर आ जाती है। इस हत्याकांड ने दिल दहला दिया था। जैसे ही इस हत्याकांड की पूरी जानकारी सामने आई कि कैसे मुस्कान रस्तोगी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी इस घटना ने पति पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया।

सौरभ हत्याकांड पर बनी सीरीज
बता दें कि मुस्कान रस्तोगी अपने बॉयफ्रेंड के साथ जेल में बंद हैं पिछले साल मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था। मुस्कान और उसका BF लंबे समय से रिश्ते में थे। मुस्कान का कहना है कि यह बेटी उसके बॉयफ्रेंड और उसकी है। इस घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। वहीं पुरुषों में तो खास दहशत फैल गई थी। लोगों ने अपने घरों से नीले ड्रमों को नदियों में बहाना शुरू कर दिया था। तो किसी ने नीले ड्रम ही बेंचने बंद कर दिए थे। वहीं बता दें कि अब इस घटना पर वेब सीरीज बनी है। जिसकी रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। बता दें कि मुस्कान की यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सीरीज
रिपोर्ट्स की मानें तो यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE 5 पर 9 जनवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है। यह कुल पांच एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री होगी जो हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी। बता दें कि इस वेब सीरीज का नाम है 'हनीमून से हत्या' सीरीज के नाम से ही साथ हो रहा है कि सीरीज में हनीमून से लेकर हत्या तक की घटना को खुलकर दिखाया गया है कि कैसे मुस्कान और सौरभ की मुलाकात हुई दोनों का प्यार शादी फिर धोखा और फिर मुस्कान द्वारा सौरभ की हत्या। इस डॉक्यूमेंट्री में अपराधियों की मानसिक स्थिति को दिखाने की कोशिश की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











