Matka King- विजय वर्मा की धमाकेदार वेब सीरीज का ऐलान, प्राइम वीडियो पर होगा धमाका!

By Filmibeat Desk
vijay verma

प्राइम वीडियो ने अपना नया क्राइम थ्रिलर, "मटका किंग" की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और नागराज मंजुले जैसे कई नेशनल अवार्ड विनर्स हैं, जो कि रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर के तहत इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह सीरीज नागराज मंजुले द्वारा डायरेक्ट की गई है और अभय कुराने और मंजुले द्वारा लिखी गई है। यह सीरीज पूरी होने के बाद, रिलीज होने पर 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी।

मटका किंग में विजय वर्मा लीड रोल निभा रहे हैं। यह कहानी 1960 के मुंबई की है जहां एक कॉटन ट्रेंड जो सम्मान और मान्यता के बारे में सोचता है, वह नया गैंबलिंग का खेल मटका शुरू करता है।

यह गेम शहर में बहुत पॉपुलर हो जाता है, जो सिर्फ अमीर लोगों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि हर किसी के लिए होता है। इस सीरीज में कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे रोमांचक कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस ओरिजनल सीरीज के जुड़ी और अधिक जानकारी से लिए बनें रहें।

विजय वर्मा लगातार कर रहे हैं काम

विजय वर्मा उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनके पास काम की कमी नहीं है। वो किसी भी किरदार में अपने आपको ढाल लेते हैं। कुछ समय पहले लस्ट स्टोरी 2 में उन्होने बेहतरीन काम किया था। तमन्ना भाटिया के साथ स्क्रीन साझा करने के बाद लोगों ने जमकर तारीफ की थी। देखने वाली बात होगी कि मटका किंग में उनका किरदार कैसा होता है और ये सीरीज कितनी पसंद की जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: vijay verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X