The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन 3 के बारें में साझा की जानकारी, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

The Family Man 3: फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, मनोज बाजपेयी की बहुचर्चित सीरिज फैमिली मैन की तीसरे पार्ट को लेकर अभिनेता ने जानकारी साझा कर दी है। अभिनेता की इस सीरीज के दोनों सीजन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे। दर्शकों ने मनोज के अभिनय की खूब सराहना की थी।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों सीरीज सुपरहिट होने के बाद फैंस अब मनोज की इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में, एक इंटरव्यू में मनोज ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' के बारे में जानकारी देते हुए और सीरीज में अपनी खुद की स्टाइल को कॉपी करते हुए अभिनेता ने कहा, 'आज ही सुबह एक चिड़िया उड़ते हुए मेरी खिड़की पर बैठी और हमने कहा, शायद हम लोग शूटिंग इस साल के अंत में कर सकते हैं और अगर पैसे बचाने के बाद सब सही हो गया, तो शायद कर ही लेंगे।'
मनोज के इस बयान के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अपने इस बयान में मनोज ने जिज्ञासु फैंस के कई सवालों का जवाब भी दे दिया था। फैंस के लिए मनोज की यह जानकारी उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं।
आपको बता दें कि साल 2022 में 'फैमिली मैन सीजन 2' का प्रीमियर हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस सीरीज में सामंथा के अभिनय ने भी लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा। तभी से फैंस इस वेब सीरीज के सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












