मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 3' को लेकर दिया बड़ा HINT, इस वीडियो को देख फैंस हुए एक्साइटेड

The Family Man

मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' के दोनों पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फैंस अब तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं, मनोज बाजपेयी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। मनोज बाजपेयी ने आज एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैमिली का जिक्र किया है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स इसे 'फैमिली मैन 3' से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल, इस वीडियो में मनोज बाजपेयी कहते हैं कि वो जल्द ही अपनी फैमिली से मिलवाने जा रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'फैमिली के साथ आ रहा हूं...स्वागत नहीं करोगे हमारा।' वहीं, वीडियो में मनोज बाजपेयी ने कहा है - 'हैलो हैलो हैलो, कैसे हैं आप सब? बहुत टाइम हो गया, नहीं, मेरी बात गौर से सुनिए।'

आगे मनोज बाजपेयी कहते हैं- 'इस होली, आपकी फैमिली के लिए आ रहा हूं अपनी फैमिली लेकर। जुड़े रहिए।' बता दें कि, मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' साल 2019 में आई थी। वहीं, सीजन 2 साल 2021 में आई थी और अब सीजन 3 के बारे में संभावना जताई जा रही है कि, इस साल रिलीज हो सकती है।

फैंस मनोज बाजपेयी के इस वीडियो को देखकर उत्साहित हो गए हैं और कयास लगा रहे हैं कि, मनोज बाजपेयी वीडियो में 'द फैमिली मैन 3' के बारे में ही बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- फैमिली मैन सीजन 3 आ रही है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- सीजन 3 का और इंतजार नहीं कर सकता। एक और यूजर ने लिखा है- 'शायद लोग समझ नहीं पा रहे कि, मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म गुलमोहर की बात कर रहे ना कि फैमिली मैन की, जैसा लोग समझ रहे हैं।'

बता दें कि, मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन' में श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है। लोगों ने इस सीरीज के दोनों सीजन को काफी पसंद किया था। सीरीज में मनोज बाजपेयी के एक्टिंग को भी काफी सराहा गया था। अब समय आने पर ही यह पता चलेगा कि आखिर मनोज बाजपेयी क्या हिंट देने की कोशिश कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X