रिविलिंग ब्लैक ड्रेस में Malaika Arora ने लगाई आग, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए शो की पहली झलक!

Malaika Arora:मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट शो को लेकर छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा एक नए तरह के शो के साथ आ रही हैं। जहां वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक नए कॉन्सेप्ट के साथ आ रही हैं। साथ ही फैंस को मलाइका के निजी जिंदगी को बेहद करीब से जानने का मौका मिलेगा।हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेजेंट्स मूविंग इन विद मलाइका इस शो का नाम होगा।
हाल ही में, मीडिया सर्किट में हर तरफ उनके शानदार घर की झलक छाई थी, जो उन्हें ग्लैमरस, कंफर्टेबल, वॉर्म और स्लीक व्यक्तित्व के रूप में दर्शाता है। ऐसे में ग्लैम क्वीन ने अब अपने पथप्रदर्शक शो का एक ब्रैंड न्यू लोगो जारी किया है। जैसा कि हम कहते आ रहे हैं कि मलाइका के शो का लोगो स्टाइलिश तरीके से तैयार किया गया है।
मलाइका अपने इस लोगो कवर पर ब्लैक आउटफिट में कहर ढाती हुई दिख रही हैं।इस रोमांचक सीरीज में उनके दोस्तों और परिवार से कई मेंबर्स गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे जो 16 एपीसोड्स वाली इस सीरीज में उनके राज खोलेंगे। मलाइका अरोड़ा के साथ मूविंग इन मलाइका 5 दिसंबर, 2022 से विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा, सोमवार-गुरुवार के डेली एपिसोड में दर्शक उन्हें और करीब से जान सकेंगे।
तो मलाइका अरोड़ा के जीवन का एक नया साइड एक्सप्लोर करने के लिए उनके पहले डिजिटल एडवेंचर में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए जिसकी शुरुआत 5 दिसंबर, सोमवार-गुरुवार से केवल डिज्नी+ हॉटस्टार पर होने वाली है।इसी शो से जुड़ी हुई मलाइका अरोड़ा के घर की भीतर की तस्वीर भी सामने आयी थी। जहां पर इस शो की शूटिंग हुई है। जल्द ही चैनल इसका पहला प्रोमो जारी करेगा। जहां पर मलाइका अपने किसी खास के साथ नजर आ सकती हैं। मलाइका के साथ उनके दोस्त और बॅालीवुड के कई सेलेब्स के राज इस शो में खुलते नजर आयेंगे। मलाइका अपने करियर में पहली दफा इस तरह का शो लेकर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications