मलाइका अरोड़ा को बेटे अरहान ने किया बुरी तरह से ट्रोल, इस तरह उड़ाया मजाक!

malaika arora, arhaan khan

कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई बार तारीफों के साथ साथ उनको बुरी तरह से ट्रोल भी किया जाता है। इस वक्त एक ऐसी ही खबर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पास से आ रही है। इस वक्त आइटम गर्ल अपने एक रियालिटी शो को लेकर खबरों का हिस्सा है जिसका नाम 'मूविंग इन विद मलाइका' है। ये शो Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ है।

फैंस उनके इस शो को काफी सपोर्ट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा चर्चा में हैं क्योंकि एक एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। दरअसल खुद उनके बेटे अरहान के द्वारा उनका मजाक उड़ाते देखा गया।

जी हां, इस दौरान बेटे अरहान खान को उनके स्टाइलिश आउटफिट का मजाक उड़ाते देखा गया। उन्होंने इसकी तुलना टेबल नैपकिन से की थी। दरअसल एपिसोड में, 20 साल के मलाइका के बेटे शानदार मूड में थे, और काफी मजाक किया।

अरहान खान ने कई बातें बताई

अरहान खान ने कई बातें बताई

इसके अलावा अरहान खान ने कई बातें बताई और अपनी मां के साथ बॉडिंग को लेकर भी खुलासा किया। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान इस वक्त अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं और कुछ दिनों पहले अरबाज और मलाइका को एक साथ एयरपोर्ट पर अरहान को रिसीव करते भी देखा गया था।

नए पार्टनर के साथ हैं

नए पार्टनर के साथ हैं

हालांकि अरबाज और मलाइका के रास्ते काफी पहले अलग हो चुके हैं और इस वक्त दोनों सितारे अपने अपने नए पार्टनर के साथ हैं।

अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं

अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं

मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं जबकि अरबाज खान एक मॉडल को डेट कर रहे हैं जिसका नाम जॉर्जिया एंड्रियानी है। जी हां, ऐसी खबरें भी आती रहती हैं कि दोनों सितारे काफी जल्दी शादी भी कर सकते हैं।

ज्यादातर टीवी रियालिटी शो का हिस्सा रहती हैं

ज्यादातर टीवी रियालिटी शो का हिस्सा रहती हैं

मलाइका अरोड़ा के काम की बात करें तो वो ज्यादातर टीवी रियालिटी शो का हिस्सा रहती हैं और बीच बीच में फिल्मों में दमदार आइटम नंबर्स के साथ लोगों का दिल जीत लेती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X