Moving With Malaika में मलाइका अरोड़ा के फैंस को मिलेगा बिग सरप्राइज, जानिए डिटेल

Malaika Arora

डिज्नी + हॉटस्टार पर एक नए, रियलिटी शो, मूविंग इन विद मलाइका में अब फैंस के लिए नया धमाका लेकर आ रहे हैं। अगर आप मलाइका के फैन हैं तो आपको इससे अच्छा मौका नहीं मिलने वाला है। मूविंग इन विद मलाइका शो में एक नया चैट फीचर पेश किया जा रहा है, जहां डिज्नी+ हॉटस्टार के ग्राहकों को मलाइका के साथ चैट करने का एक स्पेशल मौका मिलता है।

इस फीचर के जरिए दर्शक टेलीकास्ट के दौरान फोटो, कस्टम फिल्टर और इमोटिकॉन्स के साथ अपनी प्रतिक्रिया देने और शो पर चर्चा करने में सक्षम होंगे। आज से सोमवार से गुरुवार तक रोजाना रात 8 बजे से रात 8.30 बजे तक एपिसोड रिलीज होने पर मलाइका दर्शकों से जुड़ेंगी।मलाइका अरोड़ा ने कहा, इतने सालों में मैंने जो कुछ भी किया है, उसके जरिए दर्शकों के साथ एक रिश्ता बनाने में कामयाब रही हूं।

मलाइका ने यह भी बताया है कि कैसे उनके इस शो पर बेटे अरहान का क्या रिएक्शन रहा है। मलाइका ने बताया कि उनके बेटे ने कहा कि मां आप इसके लिए जाओ। मुझे यह सुनकर लगा कि आधी लड़ाई मैंने जीत ली है।

मूविंग इन विद मलाइका न केवल एक नया वेंचर है बल्कि उन दर्शकों के करीब बढ़ने का भी प्रयास है जिन्होंने हर मोड़ पर मेरा समर्थन किया है। शो में चैट फीचर उनके करीब आने का एक और कदम है। उन्हें मौका देने से ज्यादा, यह मुझे उनके साथ बातचीत करने का मौका देता है। मैं शो को दो तरफा बातचीत में विस्तारित करने के लिए उत्साहित हूं और डिज्नी + हॉटस्टार के दर्शकों के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।"तो - इंस्पिरेशनल, फियरलेस और ग्लैमरस मलाइका अरोड़ा से मिलने के लिए उनका अपकमिंग हॉटस्टार स्पेशल्स मूविंग इन विद मलाइका देखने के लिए तैयार रहिए जो 5 दिसंबर 2022 से विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार स्ट्रीम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X