..................... Malaika Arora makes her digital debut with Hotstar new show, Moving In With Malaika, from December 5। डिज्नी + हॉटस्टार के नए शो, मूविंग इन विद मलाइका के साथ मलाइका अरोड़ा कर रही हैं अपना डिजिटल डेब्यू, 5 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग! - Hindi Filmibeat

Arjun Kapoor से शादी नहीं 'हॉटस्टार' को Malaika Arora ने बोला 'हां', नए शो में खोलेंगी जिंदगी के राज़

Malaika Arora

बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस सेलिब्रिटी में शुमार मलाइका अरोड़ा अपने शानदार डांस मूव्स और करिश्मा से दिलों पर राज करती आई हैं। मलाइका अरोड़ा अब डिजिटल की दुनिया में कदम रखकर सबके दिलों पर छा जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ बहुप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू किया है। वह एक बिल्कुल नए, एक्सक्लूसिव शो, मूविंग इन विद मलाइका में अनफ़िल्टर्ड बातचीत के जरिए फैन्स को अपने अतीत,वर्तमान और भविष्य की एक झलक दिखाने के लिए तैयार हैं।

5 दिसंबर से रिलीज होने वाली इस रोमांचक सीरीज को बानी जे एशिया द्वारा निर्मित किया गया है, जिसमें उनके दोस्तों और परिवार के मेहमान भी शामिल होंगे और उनके राज खोलेंगे। डिज़्नी स्टार के डिज़्नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के हेड-कंटेंट गौरव बनर्जी ने कहा- 'कॉफी विद करण के सफल सीजन 7 के बाद, हम अपने दर्शकों के सामने एक और रोमांचक रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' लाकर खुश हैं। इस लेटेस्ट शो के साथ हम गैर-फिक्शन शो के अपने कैटलॉग का विस्तार कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को मलाइका अरोड़ा के जीवन की एक झलक मिलती है।'

दिखाएंगी असल जिंदगी की झलक

शो को लेकर मलाइका अरोड़ा ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा- 'सबसे लंबे समय तक, दुनिया ने मुझे सोशल मीडिया के जरिए जाना है। लेकिन इस बार मैं इसे थोड़ा ऊपर उठाने के लिए उत्साहित हूं। इस शो के साथ, मैं अपने और अपने प्रशंसकों के बीच की उस बाधा को तोड़ना चाहती हूं और 'मूविंग इन विद मलाइका' के माध्यम से उन्हें अपनी दुनिया में आने के लिए निमंत्रण देना चाहती हूं।'

मलाइका ने कहा

उन्होंने आगे कहा- 'यह एक मजेदार सवारी होगी क्योंकि मैं अपने साथ अपने कुछ करीबी परिवार और दोस्तों के साथ अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन को एक्सप्लोर कर रही हूं। मैं इस नए वेंचर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और इस पर डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ सहयोग करके खुश हूं।'

अर्जुन कपूर नहीं हॉटस्टार को कहा था 'हां'

बता दें कि, आज मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा- 'मैंने हां कहा'। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने अर्जुन कपूर संग शादी के लिए हामी भरी है। लेकिन, अब उन्होंने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि, उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार की टीम को नए शो के लिए हां कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X