महीप कपूर ने कॉफी विद करण सीजन 7 के लेटेस्ट एपिसोड में किया खुलासा, पैसों की तंगी का किया था सामना
हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 7 के बारहवें एपिसोड को लेकर हर तरफ चर्चा तेज है क्योंकि एक नई तिकड़ी काउच की शोभा बढ़ा रही है। इस बार शो के प्रतिष्ठित होस्ट करण जौहर ने अपने शो पर गौरी खान को वेलकम किया, जो 17 साल बाद इस काउच पर लौटी हैं। इस शो पर स्टार वाइफ गौरी खान को उनकी करीबी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे ने ज्वाइन किया जोकि शो पर उनका डेब्यू भी हैं।
तो सीजन के एक और कैंडिड, ह्यूमर और विट से भरे धमाकेदार एपिसोड के लिए हो जाइए तैयार, क्योंकि शो पर स्टार वाइफ अपने एयरपोर्ट लुक्स से लेकर बॉलीवुड पार्टीज के बारे में भी बात करती नजर आएंगी।फेम हमेशा के लिए नहीं रहती है और यह मशहूर हस्तियों से बेहतर कोई नहीं जानता। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी इसकी गवाह रही हैं। उन्हें और उनके परिवार को भी कभी इस तरह की सिचुएशन से गुजरना पड़ा था। शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्टार वाइफ महीप कपूर ने अपने इस अनुभव को सबके साथ शेयर किया हैं।

उन्होंने कहा, "ऐसा समय भी था जब संजय कई सालों तक बिना किसी काम के घर पर बैठे हुए थे। पैसे की बहुत तंगी थी। मेरे बच्चे ग्लैमर और चकाचौंध के साथ-साथ इसे देखकर भी बड़े हुए हैं।"बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवारों में से एक का हिस्सा होने से भी जीवन आसान नहीं हुआ, "मेरे आस-पास के लोगों ने मुझे कई बार ऐसा महसूस कराया कि हम कपूर परिवार के असफल विंग थे," उन्होंने कहा।कॉफी विद करण सीजन 7 सभी प्लेटफॉर्म सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा। यू.एस. में फैन्स के लिए कॉफी विद करण सीजन 7 विशेष रूप से हुलु पर स्ट्रीम होगा।स्ट्रीम हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7 (इससे पहले कि वे सुर्खियों में आए) हर गुरुवार रात 12 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर


Click it and Unblock the Notifications











