..................... maheep kapoor advises katrina vicky deepika ranveer lots of sex, has an advice for ranbir alia | महीप कपूर ने रणवीर दीपिका कैटरीना विकी को ढेर सारा सेक्स करने की सलाह दी - Hindi Filmibeat

रणवीर दीपिका से विकी कैटरीना तक, महीप कपूर ने सबको दी एक ही सलाह - खुशहाल शादी के लिए ढेर सारा S*x

कॉफी विद करण के नए एपिसोड पर महीप कपूर, गौरी खान और भावना पांडे जहां अपनी दोस्ती के बारे में ढेर सारी बातें करती दिखीं वहीं महीप कपूर, अपने मूड के हिसाब से मस्ती करती दिखाई दीं। इस दौरान, महीप ने ढेर सारी मज़ेदार बातें कीं और कुछ खुलासे किए।

जहां रैपिड फायर राउंड में महीप कपूर को कुछ नए बॉलीवुड कपल्स का नाम पूछा गया और उन्हें एक अच्छी शादी की सलाह देने के लिए कहा गया। महीप ने इस जवाब को सोचने में ज़रा भी वक्त नहीं लगाया।

maheep-kapoor-advises-katrina-vicky-deepika-ranveer-lots-of-sex-has-an-advice-for-ranbir-alia

वहीं शो के दौरान, उन्होंने अपने और पति संजय कपूर के खराब दिनों के बारे में भी बात की जब वो तंगी झेल रहे थे। साथ ही उन्होंने अपने फेवरिट कपूर का भी खुलासा किया। देखिए शो के दौरान, महीप कपूर ने क्या क्या खुलासे किए।

देखा है खराब वक्त

देखा है खराब वक्त

महीप कपूर ने बताया कि एक समय ऐसा भी था कि उनके पति, संजय कपूर के पास कोई काम नहीं था। इतना ही नहीं, उन्हें पैसों की तंगी भी झेलनी पड़ी। उनके बच्चे जहान और शनाया, ये दिन देखकर बड़े हुए। लोग उन बच्चों को भी बातें सुनाते थे और उन्हें ताने और मज़ाक सुनने पड़ते थे। लेकिन वो एक दौर था और वो मज़बूती से उस दौर से बाहर निकल आईं।

सफलता का असली मतलब

सफलता का असली मतलब

महीप कपूर ने बताया कि लोग सफलता और असफलता को बॉक्स ऑफिस पर आंकते हैं। लेकिन उनकी ज़िंदगी में थोड़े कठिन दिन ही रहे बाकी सब कुछ अच्छा रहा। वो हमेशा छुट्टियों पर विदेश जाती थीं। उनके पति, उनके बच्चों के साथ वक्त बिताते थे और वो चार लोगों का हंसता खेलता परिवार थे। उनके लिए यही सफलता है।

ऋतिक के साथ जोड़ी

ऋतिक के साथ जोड़ी

महीप कपूर ने बताया कि अगर मौका दिया जाए तो वो संजय कपूर को कैटरीना कैफ के साथ फ्लर्ट करने की इजाज़त दे सकती हैं। भले ही कैटरीना कैफ नहीं मानेंगी। वहीं उनसे पूछा गया कि वो स्क्रीन पर किस हीरो के साथ अच्छी लगेंगी और उन्होंने बिना वक्त गंवाए जवाब दिया - ऋतिक रोशन। ये सुनकर करण जौहर भी हंसने लगे और उन्होंने कहा, तुम्हारी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि तुम ऐसा सोचती भी हो।

शादीशुदा जोड़ों को सलाह

शादीशुदा जोड़ों को सलाह

महीप कपूर से रणवीर दीपिका, विकी कैटरीना जैसे कपल्स को अच्छी शादी चलाने का मंत्र देने को कहा गया और उन्होंने कहा एक ही मंत्र है - अच्छा सेक्स। वहीं रणबीर और आलिया के लिए उनके पास अलग सलाह थी। उनका कहना था कि रणबीर और आलिया को ये ज़रूर समझ लेना चाहिए कि बच्चा पालने में दोनों लोगों की बराबर की ज़िम्मेदारी होनी चाहिए।

परिवार में सबसे करीबी

परिवार में सबसे करीबी

अपने भतीजे अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए महीप कपूर ने बताया कि अगर अर्जुन को मलाईका को किसी बात के लिए मनाना होगा तो मलाईका केवल अर्जुन के सामने हॉट डांस करेगी तो अर्जुन पिघल जाएगा। वहीं उनसे पूछा गया कि कपूर परिवार में उनका सबसे करीबी कौन है तो वो एक नाम नहीं ले पा रही थीं। उनका कहना था सोनम, अर्जुन, जान्हवी सभी हैं। लेकिन फिर एक नाम लेने का मौका आया तो उन्होंने कहा कि खुशी मेरी बेटी जैसी है, मैं उसकी मां जैसी हूं। तो खुशी कपूर।

Nepo वाली मॉम

Nepo वाली मॉम

महीप कपूर से पूछा गया कि अनन्या पांडे, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, कृति सैनन, दिशा पाटनी, इनमें से किसका फ्यूचर सबसे अच्छा है। करण ने साफ कहा कि वो अपने घर के बच्चों का नाम नहीं ले सकती हैं लेकिन महीप ने साफ किया कि अनन्या और जान्हवी। हां मैं Nepo वाली मम्मी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X