माधुरी दीक्षित के फैन ने नेटफ्लिक्स को भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Madhuri Dixit's fan sent legal notice to Netflix: माधुरी दीक्षित दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। माधुरी दीक्षित अब भले ही कम फिल्में करती हों लेकिन, उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। फैंस आज भी माधुरी दीक्षित के दीवाने हैं। उनकी दीवानगी का आलम यह है कि अभिनेत्री के एक फैन ने नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है।
दरअसल, वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे वेब सीरीज 'द बिग बैंग थ्योरी' में माधुरी दीक्षित पर की गई टिप्पणी से उनका फैन नाराज है। माधुरी दीक्षित के फैन का मानना है कि, अभिनेत्री पर की गई टिप्पणी बेहद अपमानजनक है और कॉटेंट महिला विरोधी है। 'द बिग बैंग थ्योरी' में जिम पारसन्स ने शेल्डान कपूर का किरदार निभाया है।
सीरीज के पहले एपिसोड में शेल्डान, ऐश्वर्या राय की तुलना माधुरी दीक्षित से करते हैं और उन्हें गरीबों की माधुरी दीक्षित कहते हैं। वहीं, राज नाम का किरदार कहता है- 'ऐश्वर्या एक देवी है और उनके मुकाबले में माधुरी दीक्षित लेप्रॉस प्रोस्टिट्यूट है।' वहीं, जिम कहते हैं- मेरा मतलब तुम्हें ठेस पहुंचाना नहीं था। तुम भारतीय सिनेमा को नहीं जानते हो।
सीरीज के किरदारों के बीच हुई इस बातचीत को लेकर माधुरी दीक्षित के फैन मिथुन विजय ने नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। मिथुन ने कहा है कि अगर, कंपनी जवाब नहीं देती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है- 'नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों को अपने काम के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि, वो समुदायों, सांस्कृतिक मूल्यों और भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहें।'


Click it and Unblock the Notifications