Made In Korea: Hyun Bin का खतरनाक एंटी-हीरो अवतार, Episode 3-4 से कहानी लेगी चौंकाने वाला मोड़
K-drama Made in Korea episode 3 and 4 release: कोरियन ड्रामा 'मेड इन कोरिया' ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह सीरीज काफी समय से चर्चा में थी और अब प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

इस सीरीज की सबसे बड़ी खास बात है ह्यून बिन की छोटे पर्दे पर वापसी। वह करीब पांच साल बाद किसी टीवी शो में नजर आए हैं। इससे पहले उन्हें सुपरहिट ड्रामा 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' में देखा गया था। इस बार वह एक बिल्कुल अलग और गंभीर किरदार में दिख रहे हैं, जहां वह हीरो और विलेन के बीच का रोल निभा रहे हैं।
एंटी-हीरो अवतार ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
ह्यून बिन का एंटी-हीरो रोल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनका किरदार न तो पूरी तरह अच्छा है और न ही पूरी तरह बुरा, जो कहानी को और दिलचस्प बनाता है। यही वजह है कि शो को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
1970 के दशक की पॉलिटिकल बैकग्राउंड
'मेड इन कोरिया' की कहानी 1970 के दशक के साउथ कोरिया पर आधारित है। यह वह दौर था जब देश राजनीतिक और सामाजिक बदलावों से गुजर रहा था। सीरीज में सत्ता, लालच और इंसाफ की जंग को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।
बेक किटे बनाम जंग गनयंग की जंग
कहानी के केंद्र में हैं बेक किटे (ह्यून बिन), जो किसी भी कीमत पर ताकत और पैसा हासिल करना चाहता है। उसके सामने खड़े हैं जंग गनयंग (जंग वू सॉन्ग), एक ईमानदार और निडर सरकारी वकील, जो उसे कानून के दायरे में लाने के लिए पूरी ताकत लगा देता है। दोनों के बीच दिमागी जंग कहानी को और रोमांचक बना देती है।
रिश्तों और भावनाओं की अहम भूमिका
सीरीज में वू दो ह्वान बेक किटे के छोटे भाई की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार के जरिए परिवार, भरोसे और रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया है, जो कहानी में इमोशनल गहराई जोड़ता है।
डायरेक्टर और दमदार स्टारकास्ट
इस शो को डायरेक्ट किया है वू मिन हो ने और यह उनका पहला टीवी प्रोजेक्ट है। यह एक Disney+ Original सीरीज है। इसमें जंग सुंग इल, वोन जी आन, चो यो जियोंग और सेओ यून सू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
एपिसोड 3-4 की रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
'मेड इन कोरिया' कुल 6 एपिसोड की लिमिटेड सीरीज है। इसके एपिसोड 3 और 4 31 दिसंबर को रिलीज होंगे। हर बुधवार दो नए एपिसोड जारी किए जाएंगे।
भारत में कहां देखें शो
भारत में फिलहाल यह सीरीज JioHotstar पर उपलब्ध नहीं है। भारतीय दर्शक इसे Dailymotion पर दोपहर करीब 1:30 बजे (IST) देख सकते हैं। शो का फिनाले 14 जनवरी 2026 को रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications











