दुनियाभर में धमाल मचाने वाली फेमस चाइनीज ड्रामा 'Love in the Clouds' का आज होगा अंत, यहां देखें एपिसोड्स

Chinese drama love in the clouds: चीन का चर्चित फैंटेसी ड्रामा 'Love in the Clouds' आज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। लंबे समय से चली आ रही इस जादुई प्रेम कहानी का ग्रैंड फिनाले आज यानी 26 अक्टूबर 2025, रविवार को रिलीज होने जा रहा है। शो के आखिरी तीन एपिसोड- 34, 35 और 36 आज दर्शकों के लिए अवेलेबल होंगे।
जादुई कहानी ने जीता दर्शकों का दिल
पिछले कई हफ्तों से यह शो सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहा है। इसकी खूबसूरत कहानी, शानदार विजुअल्स और दिल छू लेने वाली म्यूजिक ने हर एपिसोड को खास बनाया। अब जब फिनाले आने वाला है, तो दर्शक यह जानने को बेताब हैं कि आखिर कहानी का अंत कैसा होगा। क्या दोनों प्रेमी किस्मत के जाल से निकलकर साथ होंगे, या फिर उनका मिलन अधूरा रह जाएगा?
क्या है कहानी
यह सीरीज प्यार और तकदीर की टक्कर को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। हाउ मिंग हाओ (Hou Ming Hao) और लू युशियाओ (Lu Yuxiao) की जोड़ी ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, संवाद और इमोशंस इतने वास्तविक लगे कि दर्शक खुद को कहानी का हिस्सा महसूस करने लगे। शो के ऑरिजिनल साउंडट्रैक्स (OSTs) और विजुअल इफेक्ट्स ने इसे और भी जादुई बना दिया है।
फिनाले एपिसोड्स के बारे में
सीरीज के आखिरी तीन एपिसोड (34-36) को एक स्पेशल एक्सप्रेस पैकेज के रूप में रिलीज किया जा रहा है। यह पैकेज SVIP और VIP यूजर्स के लिए आज 26 अक्टूबर से अवेलेबल होगा। वहीं जो दर्शक फ्री में देखना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि फ्री वर्जन कुछ समय बाद आएगा।
भारतीय दर्शक भी देख सकेंगे फिनाले
भारतीय फैंस भी इस फिनाले एक्सप्रेस पैकेज का मजा ले सकते हैं। एपिसोड्स YouTube पर इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ रिलीज किए जाएंगे ताकि इंटरनेशनल दर्शक भी कहानी के हर इमोशन को महसूस कर सकें।
बैक-टू-बैक देखने का मौका
एक बार जब फिनाले पैकेज रिलीज हो जाएगा, दर्शक सभी तीनों एपिसोड्स को लगातार देख सकेंगे। इससे दर्शकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे पूरी कहानी का रोमांच एक ही बार में एक्सपीरिएंस कर सकेंगे।
फैंस के लिए यादगार विदाई
'Love in the Clouds' ने अपने दिल छू लेने वाले किरदारों, शानदार कहानी और इमोशनल गहराई से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा सीन, डायलॉग और मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











