Lokah Chapter 1 OTT Release: जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म

Lokah Chapter 1 OTT

Lokah Chapter 1 OTT Release: कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। कई फिल्में ऐसी हैं जो धमाकेदार कलेक्शन कर रही हैं, लेकिन कई फिल्में ऐसी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फुस्स निकल जा रही हैं। इन दिनों तो खास करके साउथ फिल्मों का क्रेज लोगों के दिलों दिमाग पर चढ़ा हुआ है। हाल ही में आई कांतारा ने तो लोगों का दिल जीत लिया है, लेकिन एक और भी फिल्म है जिसने तगड़ी कमाई कर लोगों को अपना दीवान बना दिया था।

बॉक्स ऑफिस पर मचा दी थी धूम

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो की फिल्म लोका-चैप्टर 1: चंद्रा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। 20 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 302.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी। थिएटर में धूम मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी धूम मचाने को तैयार है।

कहां रिलीज होगी लोका-चैप्टर 1: चंद्रा

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने यह आधिकारिक घोषणा की है कि लोका-चैप्टर 1: चंद्रा जल्द ही JioHotstar पर रिलीज होने जा रही है। डोमिनिक अरुण के डायरेक्शन में तैयार हुई इस फिल्म में लीड रोल में कल्याणी प्रियदर्शन (चंद्र अनन्या) नस्लेन, सैंडी मास्टर, अरुण कुरियन और चंदू सलीम कुमार नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को प्रोड्यूस दुलकर सलमान ने किया है।

किस डेट को होगी स्ट्रीम

कुछ रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रही हैं कि फिल्म 17 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि इस पर खबर पर पुष्टी नहीं की जा सकती है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म दीवाली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चमक जाएगी। फिलहाल तो फैन्स फिल्म के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ott release
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X