Lockupp शो: कभी मां नहीं बन पायेंगी पायल रोहतगी, संग्राम सिंह ने बोला- मैं हमेशा साथ हूं
हाल ही में लॉक अप शो में पायल रोहतगी फूट फूट कर रोई । मां न बनने का दर्द पायल के आंखों से आंसू बनकर छलक रहा था। सालों से जिस तकलीफ को पायल मन में दबाकर रखी हुई थी। वो लॉक अप के चार दीवारों के बीच अपने चाहनेवालों के सामने पायल ने जाहिर किया और रोती रही।
ये सब देखकर उनके मंगेतर और कॉमन वेल्थ चैंपियन हैवी वेट पहलवान संग्राम सिंह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाएं। नेशनल टीवी पर अपने प्यार को रोता देख, संग्राम सिंह बहुत भावुक हो गए और उन्होंने एक बयान जारी किया , जिसमे उन्होंने कहा, " पायल और मैं एक दूसरे को 12 सालों से जानते हैं। वो एक बहुत सशक्त महिला और एक बेटी हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा हैं। जिंदगी के उतार चढ़ाव में हम हमेशा एक दूसरे का साथ देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे।"

मैंने उनसे बेइंतहा प्यार किया हैं। चाहे कोई भी हालात हो मैं हमेशा उसका साथ दूंगा। अगर वो मां नही बन सकती तो क्या हुआ, इसका मतलब ये नहीं कि मैं कहीं और शादी कर लूं। ऐसा कभी नही हो सकता। मुझे उसमे कोई कमी नहीं दिखाई देती। मेरे लिए वो एक संपूर्ण जीवन संगिनी हैं। हम प्यार से हर कमी को पूरा कर देंगे।"
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले फैमिली एपिसोड में संग्राम लॉक अप के अंदर गए थे। जिसे देख पायल रो पड़ी थीं। संग्राम ने वहां जाकर बाकी कैदियों के खेल की तारीफ भी की और पायल का हौसला भी आफजाई किया था ।
संग्राम सिंह का ये मानना हैं कि इस वक्त लॉक अप में जो सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं वो पायल ही हैं,जो फिनाले के रेस में जाकर ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं। पायल और संग्राम सिंह इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जिसका खुलासा हाल ही में संग्राम सिंह ने किया था ।


Click it and Unblock the Notifications












