कंगना रनौत Lockupp Grand Finale: सामने आया विनर का नाम, लाखों की प्राइज मनी,जानिए डिटेल
कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप फिनाले की तरफ बढ़ गया है। लॉक अप के पहले सीजन को सबसे अधिक पसंद किया गया।टीआरपी और व्यूज के मामले में लॉक अप शो ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 7 मई को रात 10.30 बजे लॉक अप फिनाले का प्रसारण ऑल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर होगा।
कंगना रनौत के साथ कई सारे स्पेशल गेस्ट फिनाले में चार चांद लगाने के लिए तैयार है। एक साथ 7 कंटेस्टेंट लॉक अप के फिनाले में पहुंच रहे हैं। मुनव्वर फारूकी, शिवम शर्मा, पायल रोहतगी, आजम फल्लाह, प्रिंस नरूला, अंजलि अरोड़ा, सायशा शिंदे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म धाकड़ का प्रमोशन करती हुई दिखाई देंगी। कंगना रनौत अपनी फिल्म धाकड़ के खास गाने पर परफॅार्म करती हुई दिखाई देंगी।

रैपर बादशाह बतौर गेस्ट फिनाले में आग लगाते हुए दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि शो के विजेता को 25 लाख की प्राइज मनी दी जाएगी। साथ ही लॉकअप की ट्रॉफी भी विनर के नाम होगी। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी अपने डांस एक्ट के साथ फिनाले में रोमांस का रंग भर सकते हैं।
इसके साथ कंटेस्टेंट भी अपने हुनर को फिनाले के दिन डांस से एक दूसरे के साथ मुकाबला करते हुए दिखाई दे सकते हैं। चर्चा है कि मुनव्वर फारूकी, प्रिंस नरूला या फिर पायल रोहतगी में से कोई एक लॉक अप के पहले सीजन का विजेता बन सकता है। इसके साथ ही एकता कपूर भी फिनाले के दिन कंगना रनौत के साथ शो में जान भरती हुई दिखाई देंगी।
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एकता कपूर का शो लॅाक अप ओटीटी के दर्शकों के बीच अपने ट्विस्ट, एलिमिनेशन और कंटेस्टेंट की कंट्रोवर्सी के कारण सोशल मीडिया पर छाया रहा है। बताया जा रहा है कि पहले सीजन की सफलता को देखते हुए एकता कपूर और कंगना रनौत लॅाकअप के दूसरे सीजन का भी आगाज इसी साल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
