Lock Upp 2: क्या कंगना के शो में नहीं आना चाहते सेलेब्स? उर्फी-उमर के बाद इस एक्टर ने भी किया इनकार

Lock Upp 2 update: 'लॉकअप 2' को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। जिस तरह से सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस' का दर्शकों को इंतजार रहता है, ठीक उसी तरह कंगना रनौत के वेब रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लेकिन, अब तक के अपडेट्स के अनुसार ऐसा लग रहा है कि सेलेब्स शो में हिस्सा लेने से कतरा रहे हैं।
दरअसल, एक के बाद एक कई ऐसे नाम सामने आए हैं जिन्होंने शो में भाग लेने से इनकार कर दिया है। अब इस लिस्ट में पारस छाबड़ा का भी नाम जुड़ गया। 'बिग बॉस 13' से पॉपुलर हुए पारस छाबड़ा ने शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया है और इसकी वजह ये है कि वो फिलहाल एक वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य प्रोजेक्ट की वजह से उनके पास शो में भाग लेने का समय नहीं है।
पारस छाबड़ा से पहले उर्फी जावेद और उमर रियाज भी इस शो में भाग लेने से इनकार कर दिया है। उमर रियाज भी ने 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लिया था लेकिन, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने शेयर किया है कि वो 'लॉकअप 2' में नहीं जा रहे हैं। इससे पहले उर्फी जावेद और अर्चना गौतम के भी शामिल होने की बात कई रिपोर्ट्स में की गई है।
उर्फी जावेद ने पापाराजी से बातचीत में कहा था कि वो किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा लेना नहीं चाहेंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि फिलहाल वो अपने प्रोजेक्ट्स की वजह से काफी व्यस्त हैं। वहीं, अर्चना गौतम ने कहा है कि वो 'बिग बॉस' करने के तुरंत बाद किसी और ऐसे रियलिटी शो में नहीं शामिल होना चाहती हैं।
अब ऐसे में ये भी देखना दिलचस्प होगा कि 'लॉकअप 2' में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल होते हैं। 'लॉकअप' का पहला सीजन मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम किया था। वहीं, करण कुंद्रा इसमें जेलर की भूमिका में नजर आए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में भी करण कुंद्रा और रूबीना दिलैक जेलर के रूप में दिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












