खुद को दुबई की 'कोमोलिका' बताती हैं ये हसीना, एक्स-बॉयफ्रेंड ने बताया था डैडी, अब 'लॉकअप 2' में खिलाएंगी गुल!

Pamela Serena: एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉकअप 2' इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट करने वाले हैं। इस बार सीजन 2 को 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। कुछ दिन पहले शो को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। जिसमें तीन कंफर्म कंटेस्टेंट बता दिए गए।

Pamela Serena

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राम कपूर का है। दूसरा नाम शिवांगी जोशी और तीसरा नाम पामेला सेरेना का है। लेकिन राम कपूर और शिवांगी जोशी के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि पामेला सेरेना इतना कौन है। तो आपको बता दें कि वो 'मिसेज UAE वर्ल्‍ड' और 'मिस यूनिवर्स दुबई' का ताज जीत चुकी हैं।

कौन हैं पामेला सेरेना?

पामेला सेरेना की बात करें तो बता दे कि वह मूल रूप से भारतीय हैं। उनके माता-पिता भारतीय हैं और उनका जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ। लेकिन कभी भी उन्होंने पब्लिकली अपनी उम्र का खुलासा नहीं किया। हालांकि बताया जाता है कि उनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। 5 दिन पहले उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन का एक वीडियो भी शेयर किया।

पामेला सेरेना की पढ़ाई

पामेला साल 2012 से UAE में ही रह रही हैं। अभी के वक्त दुबई ही उनका घर है। साथ ही वह मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना कैरियर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ फिल्म प्रोडक्शन में ट्रेनिंग ली और यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन से साइकोलॉजी की पढ़ाई भी की।

म‍िसेज यूनिवर्स दुबई और मिसेज UAE वर्ल्ड का जीत चुकी हैं ताज

पामेला सेरेना पहली बार तब सुर्खियों में आई थी जब साल 2021 में मैसेज यूनिवर्स दुबई का ताज हासिल किया था। इसके अगले साल वह 'मिसेज UAE वर्ल्ड 2022' बन गई। इसके अलावा सामाजिक और मानवीय कामों में भी वह दिलचस्पी रखती है। वह संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़े कई सामाजिक कार्यो से जुड़ी हुई है।

पामेला सेरेना की नेट वर्थ

'देसी ब्लिंग' के दौरान पामेला सेरेना ने खुलासा किया था कि उनकी रियल एस्टेट सेक्टर में अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा उनका लंदन में एक प्रॉपर्टी का बिजनेस भी है। बता दे कि 'देसी ब्लिंग' शो दुबई में रहने वाले करोड़पतियों की जिंदगी पर ही आधारित बनाया गया था। पामेला सेरेना एक लविश लाइफ जीती है और उनकी नेटवर्थ तकरीबन 70 से 100 करोड़ के आसपास की बताई जाती है।

खुद को कोमोलिका बताती हैं पामेला सेरेना

'देसी ब्लिंग' बच्चों के दौरान करण कुंद्रा ने मजाक मजाक में पामेला की तुलना कोमोलिका से कर दी थी। इसीलिए जब वह लॉकअप 2 के लॉन्च इवेंट में पहुंची तो उन्होंने खुद को दुबई की कोमोलिका बताया। इसके बाद एकता कपूर ने उनको ठोक दिया था और कहा था कि मैं आपको बता दूं कि कोमोलिका मेरी बनाई हुई है।

पामेला सेरेना के एक्स बॉयफ्रेंड के कारण हुआ था विवाद

पामेला सेरेना वैसे तो विवादों से दूर ही रहती है लेकिन 'देसी ब्लिंग' के दौरान दूसरे एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया गया था। शो में द्युति पारूक द्वारा होस्ट किए गए फादर्स डे इवेंट के वक्त पामेला अपने एक्स बॉयफ्रेंड AP के साथ पहुंची। इस पर तेजस्वी प्रकाश काफी कन्फ्यूज हो गई थी क्योंकि उन्हें लगा था कि वह पामेला के भाई है। जब एक्ट्रेस ने सवाल किया तो पामेला ने बताया कि वह सिंगल है और फिर कहा कि AP उनके एक्स बॉयफ्रेंड है। इस पर तेजस्वी ने सीधे AP से पूछा, 'आप... भाई हैं?' इस पर AP ने मजाक में जवाब दिया, 'नहीं, मैं उसका डैडी हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X