Lazawal Ishq Ep 1: अंग्रेजी कपड़ो में उर्दू मीडियम गर्ल्स, रिश्ते कराने वाली आंटी बनी आएया कमर, बुरी तरह ट्रोल

Lazawal Ishq Episode 1: पाकिस्तान के पहले रियलिटी डेटिंग शो के तौर पर शुरू किए गए 'लाजवाल इश्क़' के पहले ही एपिसोड ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। जहां कुछ लोग इसे नया एक्सपेरिमेंट मान रहे थे, वहीं शो का पहला एपिसोड रिलीज़ होते ही आलोचनाओं के घेरे में आ गया। शो की होस्ट मशहूर अदाकारा आयशा उमर हैं और इसे तुर्की के एक आलीशान विला में शूट किया गया है।
शो में चार लड़के और चार लड़कियां एक ही छत के नीचे प्यार तलाशने के मिशन पर साथ रहने आए हैं। शो का पहला एपिसोड यूट्यूब पर प्रसारित होते ही करीब 1.28 लाख बार देखी जा चुका है। एपिसोड में प्रतियोगी आपस में बातचीत करते, अपनी पसंद-नापसंद बताते और एक-दूसरे में रुचि दिखाते नजर आते हैं। शो का पूरा प्रेजेंटेशन वेस्टर्न रियलिटी शोज़ से कॉपी दिखाई दे रहा है, लेकिन पाकिस्तानी दर्शकों को यह फॉर्मेट रास नहीं आया।
शो को लेकर बेहद निगेटिव रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि गैर शादीशुदा मर्द और औरतों का एक साथ रहना न केवल अनुचित है बल्कि इस्लामी और सांस्कृतिक मूल्यों के भी खिलाफ है। यूट्यूब पर आए कमेंट्स में शो को "सस्ती नकल", "शर्मनाक" और "बॉयकॉट के लायक" बताया गया। एक यूज़र ने लिखा, "बहुत ही बेहूदा शो है, 10 मिनट खराब कर दिए।" वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की, "देखकर दिल दुखा। अल्लाह इन्हें हिदायत दे।" एक और यूजर ने लिखा, "अंग्रेजी कपड़ो में उर्दू मीडियम गर्ल्स।" इसके साथ ही कुछ लोगों ने शो की होस्ट आएशा कमर को भली बुरी सुनाई हैं। एक यूजर ने लिखा, "रिश्ते कराने वाली आंटी बनी आएया कमर।"
यहां देखें पूरा Lazawal Ishq Episode 1:
कुछ लोगों ने तो यूट्यूब पर एपिसोड को रिपोर्ट करने की बात भी कही और दूसरों से भी यही करने की अपील की। "मैंने रिपोर्ट कर दिया है, अब आपकी बारी है," जैसे कमेंट्स इस बात की गवाही देते हैं कि जनता का गुस्सा कितनी गहराई तक पहुंच चुका है। साथ ही, बहुत से लोगों ने आयशा उमर को भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए खरी-खोटी सुनाई।
फिलहाल 'लाजवाल इश्क़' चर्चा का विषय बना हुआ है, मगर उसके कंटेंट की वजह से नहीं, बल्कि उसके खिलाफ उठी आवाज़ों की वजह से। यह शो जहां एक नया एक्सपेरिमेंट बनने की उम्मीद से आया था, वहीं अब संस्कृति के दायरे तोड़ने का आरोप झेल रहा है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह प्रोजेक्ट आगे जाकर दर्शकों को मना पाएगा या फिर आलोचनाओं के भार तले दब जाएगा। लेकिन एक बात तय है 'लाजवाल इश्क़' की पहली कड़ी ने जो छाप छोड़ी है, वह शो के निर्माताओं की उम्मीदों से बिल्कुल अलग है।


Click it and Unblock the Notifications











