Kurukshetra Release Date: नेटफ्लिक्स इस तारीक को ले आया एनिमेटेड महाभारत, बच्चों को घर बैठे समझाएं पांडवों की

Kurukshetra Release Date: नेटफ्लिक्स जल्द ही महाभारत को एक नए और अनोखे अंदाज़ में लेकर आ रहा है। इस नई एनिमेटेड सीरीज़ का नाम है 'कुरुक्षेत्र' है। सीरीज दूसरी महाभारत की कहानियों से हटकर 18 योद्धाओं के नजरिये से युद्ध की गहराइयों को दिखाएगी। इसमें उनके व्यक्तिगत संघर्षों, कठिन फैसलो और नैतिक दुविधाओं पर जोर दिया गया है जिन्होंने इतिहास की दिशा तय की।
'कुरुक्षेत्र' का ट्रेलर
आज यानि 1 अक्टूबर को इसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। जिसने दर्शकों में उत्साह भर दिया है। इस महागाथा के केंद्र में भगवान श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध कथन है - "इस युद्ध में न कोई मित्र है, न कोई शत्रु", जो धर्मयुद्ध की बारीकियों और नैतिकता को दर्शाता है।
क्या है एनिमेटेड महाभारत
सीरीज़ में अर्जुन की अंतरात्मा की लड़ाई, द्रौपदी का न्याय के लिए लिया गया संकल्प, दुर्योधन की सत्ता की लालसा, और भीष्म पितामह की शांति और विवेक को विस्तार से दिखाया जाएगा। हर एपिसोड में कैरेक्टर के मनोभाव और निर्णयों को जीवंत रूप में दर्शाया गया है, जिससे दर्शक महाभारत को एक नई दृष्टि से अनुभव कर सकेंगे।
'कुरुक्षेत्र' की परिकल्पना अनु सिक्का द्वारा की गई है और इसे टिपिंग प्वाइंट बैनर के अंतर्गत प्रोड्यूस किया गया है। इस प्रोजेक्ट को अलोक जैन, अनु सिक्का और अजीत अंधारे ने मिलकर बनाया है। राइटर और डायरेक्शन की ज़िम्मेदारी उज्जान गांगुली ने निभाई है, वहीं हाइटेक एनिमेशन ने बेहतरीन ग्राफिक्स और विजुअल्स के ज़रिए कहानी को सजीव बनाया है। इसके अलावा, दिग्गज कवि गुलज़ार ने इस सीरीज़ के लिए भावनात्मक और डीप मीनिंग वाले गाने लिखे हैं, जो इसकी संवेदनशीलता को और बढ़ाते हैं।
यह सीरीज़ सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं है, बल्कि यह मानवीय भावनाओं, नैतिक संघर्षों, निष्ठा, विश्वासघात और विकल्पों के परिणामों की गाथा है। दिलचस्प बात ये हैं कि क्योंकि ये सीरीज एनिमेटेड है इसलिए बच्चों को भी आप महाभारत के युद्ध को आसानी से दिलचस्प तरीके से दिखा और समझा सकते हैं।
'कुरुक्षेत्र' के पहले सीजन की रिलीज डेट
'कुरुक्षेत्र' का पहला सीज़न 10 अक्टूबर, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। अगर आप पौराणिक कथाओं, इतिहास और आधुनिक एनिमेटेड कहानी कहने की शैली के शौकीन हैं, तो यह सीरीज़ आपके लिए है। यह महाभारत की एक नई व्याख्या है, जो आज की पीढ़ी को भी उतनी ही प्रासंगिक लगती है जितनी सदियों पहले थी।


Click it and Unblock the Notifications