Kota Factory: ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज क्यों हुई कोटा फैक्ट्री? जाने कितने दिन में हुई शूट

Kota Factory Black And White

Kota Factory Black And White: अभी के वक्त में कोई भी फिल्म हो या फिर कोई वेब सीरीज हो सभी को लोग कलर में देखना पसंद करते हैं। फिल्मों के अंदर रंगों की महत्वता को काफी ज्यादा माना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज किया गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं कोटा फैक्ट्री की।

कोटा फैक्ट्री की वेब सीरीज को टीवीएफ द्वारा बनाया गया और इसके पीछे उनकी बहुत ही कमाल की सोच रही। दरअसल कोटा फैक्ट्री की कहानी को आईआईटी जैसी परीक्षाओं की कोटा में कोचिंग कर रहे छात्रों पर आधारित बनाई गई। इसमें ऐसे छात्रों की कहानी दिखाई गई जिन्होंने इस तैयारी के लिए सब कुछ अपना त्याग दिया था।

इस वेब सीरीज में संघर्ष भरी जिंदगी को दिखाने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट कलर का इस्तेमाल हुआ। हालांकि इसके बावजूद भी सीरीज को काफी पसंद किया गया। इसमें जीतू भैया का किरदार निभाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार असली जिंदगी में भी आईआईटी पास कर चुके हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से अपनी डिग्री हासिल की।

इसी के अलावा कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज में बालमुकुंद मीणा का किरदार निभाने वाले एक्टर रंजन राज ने भी आईआईटी पास किया हुआ है। अगर इसके पहले सीजन की बात करें तो इसकी शूटिंग जनवरी 2019 में शुरू हुई और 30 दिन के अंदर इसे पूरा कर दिया गया। दूसरे सीज़न की शूटिंग कोविड के दौरान हुई और इसे दो या तीन महीने पूरा होने में लगे।

आज 20 जून 2024 को कोटा फैक्ट्री का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है। जिसमें जितेंद्र कुमार से लेकर तिलोत्तमा और अहसास चन्ना ने लीड किरदार निभाया है। इस सीरीज के दोनों सीजन को बहुत ही ज्यादा दर्शकों द्वारा प्यार मिला और अब तीसरे सीजन में 5 एपिसोड है। जिसको राघव सुब्बू ने डायरेक्ट किया है।

More from Filmibeat

Read more about: kota factory 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X