ये है ऐसी कोरियन वेब सीरीज, जिसे देखकर रोने पर मजबूर हुए लोग, हर एपिसोड में लोगों नें बाल्टी भरके बहाए आंसू!

When Life Gives You Tangerines

Korean Web Series: इन दिनों कोरियन वेब सीरीज यानि K Drama का हर ओर बोल-बाला है। शानदार प्लॉट, ट्विस्ट और कहानी लोगों को भा रही है। लेकिन इन दिनों एक ऐसी सीरीज की चर्चा हो रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई रो रहा है।

हम जिस कोरियन वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे IMDB में काफी अच्छी रेटिंग मिली है और हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है। इस वेब सीरीज में ऐसे कई तत्व दिखाए गए हैं, जिससे लोग खुद को जोड़ सकें, चाहे वो जिंदगी के स्ट्रगल हों या फिर बच्चों की परवरिश में आने वाली मुसीबतें। इस सीरीज में जिंदगी के हर पहलू को छुआ है।

इस कोरियन वेब सीरीज का नाम है- 'वेन लाइफ गिव्स यू टेंजरीन' (When Life Gives You Tangerines) इस वेब सीरीज में लीड एक्टर्स हैं- IU, पार्क बो गम, पार्क हे जून और मून सो री। इस वेब सीरीज में सभी स्टारकास्ट की एक्टिंग को खूब सराहा गया है। इस वेब सीरीज को बेस्ट ड्रामा का अवॉर्ड मिला है, इसके अलावा इस इस सरीज को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायरेक्टर के साथ-साथ और भी कई अवॉर्ड्स मिले हैं।

क्या है कहानी

इस वेब सीरीज में कुल मिलाकर 16 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड में कुछ ऐसी दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद लोग इमोशनल होते जा रहे हैं। इस वेब सीरीज में साउथ कोरिया के जेजू आइलैंड की कहानी दिखाई गई है। यहां एक ए सुन नाम की लड़की है जो अपने जीवन में पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती है और अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देना चाहती है। लेकिन उस लड़की की जिंदगी में इतनी मुसीबतें आती हैं कि वो अपने सपने पूरे नहीं कर पाती है लेकिन उसके सपनों को संजोकर रखने वाला एक लड़का भी है, जो उसे हर मुसीबत से बचाने की कोशिश करता है। अपनी जिंदगी में आई एक मुसीबत से बचने के लिए ही ए सुन ग्वान सिक से शादी कर लेती है और इस शादी के बाद उनकी असली जिंदगी शुरू होती है। समय बीतता है... उनकी जिंदगी में कई परेशानियां सामने आती हैं... लेकिन ये परेशानियां ए सुन और ग्वान सिक के रिश्ते को और मजबूत बना देती है।

Squid Game या All Of Us Are Dead जैसी ग्लोबल हिट वेब सीरीज के कॉन्सेप्ट से अलग इस के-ड्रामा ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह एक ऐसी सीरीज है जिसमें दिखाया गया है कि रोजमर्रा के स्ट्रगल अक्सर आपके सब्र का खूब इम्तिहान लेते हैं और यही सब्र और सूझबूझ आपको वक्त के साथ और मजबूत बनाते हैं।

कहां देखें ये वेब सीरीज

When Life Gives You Tangerines को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: ott web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X