इस कोरियन वेब सीरीज ने खोल दी North Korea की पोल पट्टी, बिजनेस वुमेन जो उड़ते हुए पहुंची दूसरे देश और फिर...

Korean Web Series: के ड्रामा का फितूर इस वक्त पूरे देश में सिर चढ़कर बोल रहा है। हर साल कोई ना कोई ऐसी कोरियन वेब सीरीज आती है, जो लोगों के दिलों को छू जाती है और कुछ ऐसी वेब सीरीज भी आती है जो सालों तक लोगों के लिए एक मास्टरपीस बन जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
नॉर्थ कोरिया अक्सर अपने निर्दयी कानून की वजह से जाना जाता है। इस देश से जुड़े कई किस्से और कहानियां अक्सर समय-समय पर लोगों के दिलों को झकझोरती हैं। लेकिन असल में वहां के लोगों की जिंदगी कैसी है, ये साउथ कोरिया की एक वेब सीरीज में दिखाने की कोशिश की गई है।
हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो है- 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' (Crash Landing On You)। इस वेब सीरीज में फेमस कोरियन एक्टर्स ह्युन बिन और सोन ये जिन लीड कास्ट में थे। इस वेब सीरीज में इस कास्ट के बीच की प्रेम कहानी दिखाई गई है और ये कहानी उनकी असल जिंदगी तक में उतर आई और दोनों ने इस वेब सीरीज के बाद शादी करने का फैसला तक ले लिया और शादी के बंधन में बंध गए।
क्या है कहानी?
इस वेब सीरीज की कहानी एक साउथ कोरिया की बिजनेस वुमेन यून से री की है, जो अपनी जिंदगी में बेहद ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती है। उसे एक खास मौका भी मिलता है, लेकिन तभी उसकी जिंदगी एक अलग रुख ले लेती है। वो पैराग्लाइडिंग करते वक्त तूफान की चपेट में आ जाती है और नॉर्थ कोरिया में जाकर गिर जाती है। जहां उसकी मुलाकात नॉर्थ कोरिया के ऑर्मी ऑफिसर से हो जाती है। ये दोनों देश आपस में दुश्मन हैं और साउथ कोरिया के किसी भी शख्स का नॉर्थ कोरिया में घुसना मतलब सजा-ए-मौत। लेकिन इस वेब सीरीज में साउथ कोरिया की लड़की की जान बचाने की पूरी कोशिश करता है नॉर्थ कोरिया का आर्मी ऑफिसर और धीरे-धीरे वो प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन ये सरहद पार की प्रेम कहानी आगे कैसे बढ़ेगी, इसके लिए आपको वेब सीरीज 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' देखनी होगी।
कहां देख सकते हैं वेब सीरीज?
इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये वेब सीरीज साल 2020 में आई थी और इसे imdb की तरफ से 8.7 रेटिंग मिली है। इसे वेब सीरीज को दुनिया भर से बहुत प्यार मिला है।


Click it and Unblock the Notifications