कमरे की कुंडी बंद करके देखें ये कोरियन वेब सीरीज, एक्टर-एक्ट्रेस का रोमांस देख डिलीट करने पड़े एपिसोड्स

Korean Web Series: इन दिनों कोरियन वेब सीरीज (K drama) का काफी बोल-बाला है। कोरियन ड्रामा समय के साथ लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं। इनकी रिलेटेबल स्टोरीज लोगों का दिल जीत रही है लेकिन इस बीच हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जिसे देखने के लिए सिंगल लोगों को कमरे की कुंडी तक लगानी पड़ जाएगी।
बेहद रंगीन कोरियन वेब सीरीज
हम जिस कोरियन वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो है Nevertheless। इस वेब सीरीस में एक से बढ़कर एक लव मेकिंग सीन हैं और पैशनेट किसिंग सीन्स को देखकर तो आपको अपने सिंगल होने पर दुख होगा और अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो तुरंत अपने पार्टनर को जाकर प्यार करने लगेंगे। इतना पढ़कर तो आपको पता लग ही गया होगा कि ये सीरीज बिलकुल भी पारिवारिक नहीं है।
क्या है कहानी
इस वेब सीरीज की कहानी दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके पास्ट रिलेशनशिप ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं और इसी वजह से वो प्यार के लिए निगेटिव सोच रखते हैं। इस सीरी में सॉन्ग कांग ने 'पार्क जे इऑन' का रोल निभाया है, जो लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने के लिए फेमस है और उसे किसी भी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं बंधना है। सॉन्ग कांग के अपोजिट हैं हान सो ही जो 'यू ना बी' का रोल निभा रही हैं, जिसका दर्द भरे पास्ट की वजह से प्यार पर से भरोसा उठ चुका है। ये दोनों रिलेशनशिप में आते हैं और डेटिंग शुरू करने का फैसला करते हैं।
रोमांटिक सीन उड़ाएंगे होश
शुरुआत में वो फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स बनने का फैसला करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लग जाता है। ना बी धीरे-धीरे जे इऑन के प्यार में इतनी बुरी तरह से पड़ जाती है कि उसे सपने में भी इऑन ही दिखाई देता है। इस सीरीज में ना बी और जे इऑन के बीच कई बार काफी रोमांटिक सीन दिखाए गए हैं, जिसे आप परिवार के साथ हरगिज नहीं देख सकते।
बैन होने वाली थी सीरीज
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वेब सीरीज में कई सीन्स इतने ज्यादा कामुक थे कि कुछ एपिसोड्स को डिलीट ही करना पड़ा। Nevertheless कोरिया में पूरी तरह से बैन होने वाली था, लेकिन बहुत चर्चा के बाद, वेब सीरीज के पहले दो एपिसोड को ऑफ एयर कर दिया गया। यह कोरियन वेब सीरीज साल 2021 में आई थी और इसे आप नेटफ्लिक्स में देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











