'कॉफी विद करण' सीजन 7 में सारा अली खान ने बताया जान्हवी कपूर के साथ अपना खास रिश्ता

By Filmibeat Desk

'कॉफी विद करण' सीजन 7 के दूसरे एपीसोड में जान्हवी कपूर और सारा अली खान अपने स्टाइल, विट और एडवेंचर की स्टोरीज शेयर करती नजर आएंगी। शो पर आई इस डायनेमिक जोड़ी ने भी आइकोनिक होस्ट करण जौहर के जीवन, काम और प्यार के बारे में पूछे गए सवालों पर कई खुलासे किए। शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे दोनों स्टार्स एक दूसरी की पड़ोसी बनने के साथ ही एक दूसरे की दोस्त भी बन गई।

जान्हवी कपूर ने कहा, "हम गोवा में पड़ोसी थे और हमारा एक कॉमन फ्रेंड था। फिर एक दिन हम बात करने लगे। हमने सुबह 8 बजे तक बात खत्म की।" वहीं इस पर, सारा अली खान ने कहा कि उनकी बातचीत का ये सेशन पूरी रात बात करने के बाद खत्म हुआ। दोनों ने गोवा में अपने दो दिन के स्टे में वर्क, फैमिली और इंटरेस्ट को लेकर बात की और एक दूसरे के साथ बॉन्ड किया।

Koffee With Karan season 7

अपनी ट्रेवल स्टोरीज के किस्से सुनाते हुए जान्हवी कपूर ने याद किया कि कैसे वह डिज्नीलैंड की यात्रा के दौरान सारा अली खान से पूरी तरह प्रभावित थीं। डेयरडेविल सारा अली खान ने जान्हवी को जहां भी मुमकिन हुआ लाइन में जंप करने में मदद की। "उन्होंने हर लाइन तोड़ दी। मैं सोचती रही कि वह कितनी मस्त है। मैं ऐसा कभी नहीं कर पाती। उनकी वजह से मुझे इंतजार भी नहीं करना पड़ा। यह अब तक की सबसे अच्छी यात्रा थी।

हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा।स्ट्रीम हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7 (इससे पहले कि वे सुर्खियों में आए) हर गुरुवार, शाम 7 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर देखना ना भूलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X