..................... koffee with karan season 7 episode know about the story of Vicky Kaushal and Katrina Kaif's wedding।क्या आप जानते हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की कहानी? डिज्नी+ हॉटस्टार पर जानें सब कुछ* - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण सीजन 7 पर विकी कौशल ने बताई कैटरीना कैफ के साथ कैसे हुई शादी, मजेदार किस्सा

डिज्नी+ हॉटस्टार पर कॉफी विद करण सीजन 7 में कई सेलिब्रिटी वेडिंग्स के बिहाइंड द सीन्स पर बात की गई है। अब शो के सातवें एपिसोड में शादी को लेकर कॉन्वर्सेशन और भी आगे बढ़ती दिखाई देने वाली है क्योंकि शो के इस एपिसोड में हाल में दूल्हे बने विक्की कौशल और हार्टथ्रोब सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​काउच पर नजर आने वाले हैं। शो में नजर आने वाली ये गतिशील जोड़ी अपने करिश्मा , लव लाइफ और मेनिफेस्टेशन्स से सभी को मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैं।

कॉफी विद करण का काउच कई चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा ये काउच जिस एक चीज के लिए फेमस है वो है इसके मेनिफेस्टेशन्स को सच करने की शक्ति। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के लिए यह किसी सच्चाई से कम नहीं हो सकता, जैसा कि शो के आइकोनिक होस्ट, करण जौहर ने संक्षेप में बताया हैं। "मैंने आप के प्रेम कहानी के लिए क्रेडिट ले लिया!" और करण की इस बात पर विक्की कौशल ने भी हंसते हुए अपनी सहमती दे दी।

koffee with karan season 7

इस चैट शो स्टार ने खुलासा किया, "पिछले सीजन में इस काउच पर मेरा मोमंट यह जानने का मेरा तरीका था कि वह (कैटरीना कैफ) जानती थी कि मैं अस्तित्व में हूं।" बाद में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि काउच पर ये सब साफ होने के बाद हम दोनों अपने जीवन में पहली बार जोया अख्तर के घर पर मिले थे।

"शादी के इवेंट्स को याद करते हुए स्टार ने यह भी साझा किया कि कैसे धूमधाम से हो रही उनकी ड्रीम वेंडिग के बीच, मीम्स और मजेदार ट्वीट जो व्यापक रूप से साझा किए गए थे, उनपर भी उनका पूरा ध्यान था। सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन से लेकर विक्की कौशल के हेलिकॉप्टर में एंट्री तक।विक्की कौशल ने माना कि "जब ये सभी रैंडम खबरें सुर्खियों में थीं, मैं पंडित जी के साथ कह रहा था, जल्दी निपटा देना प्लीज। एक घंटे से ज्यादा नहीं,"लेकिन इसने उन्हें अजीबोगरीब मीम्स और ट्वीट्स से ब्रेक लेने से नहीं रोका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X