कॉफी विद करण सीज़न 7 एपिसोड 9: टाईगर श्रॉफ और कृति सैनन ने किए ढेर सारे मज़ेदार खुलासे

कॉफी विद करण के नए एपिसोड के मेहमान थे टाईगर श्रॉफ और कृति सैनन जिन्होंने करण जौहर के काउच पर कुछ मज़ेदार और कुछ बोरिंग बातें कीं। जहां शो की शुरूआत में टाईगर श्रॉफ और कृति सैनन दोनों ही साफ झूठ बोलते नज़र आए वहीं धीरे धीरे करण जौहर ने उनके मुंह से कुछ बातें निकलवाईं।

करण जौहर ने बताया कि कैसे कृति सैनन में शूट से पहले करण को कहा कि वो काफी झूठ बोलने वाली हैं क्योंकि उनके मम्मी पापा ये एपिसोड देखने वाले हैं। शो के दौरान भी कृति कई बार ये बोलते दिखीं कि उनकी मम्मी ये सब देखेंगे। इस पर करण जौहर ने साफ कहा, मुझे आपके मम्मी पापा के साथ बैठकर कुछ बातें करनी पड़ेंगी।

koffee-with-karan-season-7-episode-9-highlights-kriti-sanon-tiger-shroff-revelations

दूसरी तरफ टाईगर श्रॉफ जहां एपिसोड की शुरुआत में काफी टाल मटोल करते दिखाई दिए वहीं एपिसोड के अंत तक आते आते उन्होंने कुछ ऐसे चटपटे जवाब दिए कि हर कोई हैरान ही रह गया। पढ़िए इस एपिसोड की हाईलाइट्स

टाईगर - कृति की पहली मुलाकात

टाईगर - कृति की पहली मुलाकात

कृति सैनन और टाईगर श्रॉफ ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात के दौरान, कृति को नहीं पता था कि उन्हें हीरोपंती के लिए साईन कर लिया गया है। कृति सैनन और टाईगर, फिल्म के लिए लुक टेस्ट दे रहे थे जब टाईगर श्रॉफ ने उन्हें बताया कि अगले 10 मिनट में कृति सैनन अपने करियर की पहली फिल्म साईन करने जा रही हैं और वो दोनों साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस जा रहे हैं। कृति सैनन को इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ।

कृति सैनन का ऑडीशन

कृति सैनन का ऑडीशन

कृति सैनन ने खुलासा किया कि हीरोपंती में कास्ट होने से पहले उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर का ऑडीशन दिया था। उन्होंने ये ऑडिशन दिल्ली में अपनी पढ़ाई और मॉडलिंग के दिनों के दौरान दिया था। ऑडिशन में उन्हें बहारा गाने पर डांस करना था। कृति ने बताया, ज़ाहिर सी बात है कि वो रिजेक्ट हो गईं। करण जौहर ने इसके लिए माफी मांगी तो कृति ने बताया कि वो वाकई उस समय अजीब तरह की एक्टिंग करती थीं। उन्हें रिजेक्ट होना ही था। करण जौहर ने ये भी बताया कि ये ऑडिशन उन्होंने आज तक देखा भी नहीं है। लेकिन अब वो ये ऑडिशन ढूंढ निकालेंगे।

टाईगर - दिशा का ईक्वेशन

टाईगर - दिशा का ईक्वेशन

करण जौहर ने टाईगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा। टाईगर ने बताया कि वो पूरी तरह सिंगल और इस समय अच्छे पार्टनर की तलाश में भटक रहे हैं। टाईगर ने बताया कि वो और दिशा केवल काफी अच्छे दोस्त हैं। करण जौहर ये बात मानने को तैयार ही नहीं थे। ज़्यादा पूछने पर टाईगर ने इस बात को कुबूल किया कि वो अब सिंगल हैं, थोड़े दिन पहले तक सिंगल नहीं थे।

टाईगर के क्रश हैं ऋतिक रोशन

टाईगर के क्रश हैं ऋतिक रोशन

टाईगर श्रॉफ ऋतिक रोशन को अपना गुरू मानते हैं। उन्होंने बताया कि जब वॉर में उन्हें ऋतिक के साथ काम करने काम मौका मिला तो ये उनकी ज़िंदगी का सबसे खास प्रोजेक्ट था। टाईगर ने ये भी बताया कि वो हमेशा से ऋतिक रोशन के बड़े फैन रहे हैं और उनके लिए ऋतिक से ऊपर कोई कभी नहीं रहा है।

कृति के साथी

कृति के साथी

कृति सैनन को ऑप्शन दिया गया कि अगर तीन एक्टर्स को अपने साथ एक ट्रिप पर ले जाएंगी। कृति ने बिना वक्त गंवाए बताया कि वरूण धवन तो पक्का क्योंकि वो बहुत ही ज़्यादा मज़ेदार हैं। दूसरे हीरो के तौर पर उन्होंने अर्जुन कपूर को चुना और तीसरे हीरो की जगह उन्होंने टाईगर श्रॉफ को दी और टाईगर से चलने को पूछा लेकिन टाईगर ने ये ऑफर ठुकरा दिया जिसके बाद कृति ने आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया।

टाईगर को बुलाया Flipper

टाईगर को बुलाया Flipper

कृति सैनन को कुछ एक्टर्स चुनने थे और बताना था कि वो उन्हें क्यों डेट करेंगी और क्यों डेट नहीं करेंगीं। कृति ने अपने मज़ेदार जवाब तो दिए लेकिन टाईगर श्रॉफ पर आकर कृति अटक गईं। कृति का कहना था कि वो टाईगर श्रॉफ को केवल इसलिए नहीं चुनेंगी क्योंकि टाईगर श्रॉफ बहुत ही जल्दी अपना पाला बदलती हैं।

टाईगर का मज़ेदार जवाब

टाईगर का मज़ेदार जवाब

शो के गेम्स राउंड के दौरान करण जौहर ने एक सवाल पूछा - कौन सी हीरोइन ने अमिताभ बच्चन की मां और उनकी प्रेमिका दोनों की भूमिका निभाई है। टाईगर ने बिना वक्त गंवाए जवाब दिया। जवाब था - रेखा मैम? इसे सुनकर करण जौहर और कृति सैनन हंस हंस कर लोटपोट हो गए। वहीं टाईगर श्रॉफ से पूछा गया कि वो किस डायरेक्टर की फिल्म बिना देखे साईन करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया - करण जौहर। वहीं एपिसोड के दौरान, कृति सैनन ने माना कि टाईगर श्रॉफ जितनी भी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं वो Thirst Trap ही होती हैं।

कृति का मलाल

कृति का मलाल

कृति सैनन से पूछा गया कि उन्हें किस एक चीज़ का मलाल है जिस पर कृति सैनन ने सोचा और बताया कि उन्हें लस्ट स्टोरीज़ ना करने का मलाल है। वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने उन्हें और सिद्धार्थ मल्होत्रा को किसी ने कास्ट नहीं किया है लेकिन वो साथ में अच्छे लगेंगे। वहीं बार बार पूछे जाने पर कृति ने कहा कि वो और आदित्य रॉय कपूर भी एक साथ काफी अच्छे लगेंगे।

किसको लगाया कॉल

किसको लगाया कॉल

जब कॉल्स करने का समय आया तो जहां टाईगर केवल दिशा पाटनी को कॉल करते दिखे वहीं कृति सैनन ने सबसे पहले अपने आदिपुरूष को स्टार प्रभास को कॉल किया। इसके बाद कृति ने अर्जुन को कॉल लगाया जिन्होंने उनका कॉल नहीं उठाया और कृति ने फिर अपने शहज़ादा को स्टार कार्तिक आर्यन को कॉल किया और गेम्स राउंड अपने नाम किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X