..................... Koffee with Karan season 7 episode 8 highlights Kiara Advani books Shahid Kapoor for her wedding | कॉफी विद करण सीज़न 7 एपिसोड 8 हाइलाइट्स कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण सीज़न 7 एपिसोड 8: कियारा आडवाणी ने किया शाहिद कपूर को शादी के लिए बुक

कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अपनी दोस्ती को पहली बार दर्शकों के सामने रखते नज़र आए। कबीर सिंह की ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी, असल में इतनी अच्छी दोस्त है, ये दर्शकों को भी नहीं पसंद था। लेकिन शो के दौरान इस बात का खुलासा, खुद कियारा आडवाणी ने किया।

कियारा आडवाणी ने शो के दौरान बताया कि कैसे बॉलीवुड में उनके ज़्यादा दोस्त नहीं है और इसलिए वो खुद को शाहिद के काफी करीब मानती हैं। भले ही वो और शाहिद रोज़ ना बात करते हों लेकिन अगर उन्हें कभी अपनी ज़िंदगी या करियर से जुड़ी कोई सलाह लेनी होगी तो वो बेहिचक शाहिद कपूर को ही फोन लगाएंगी। शाहिद ने कियारा के इस एलान के लिए उनका धन्यवाद दिया।

koffee-with-karan-season-7-episode-8-highlights-kiara-advani-books-shahid-kapoor-for-her-wedding

कियारा आडवाणी ने शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के बारे में भी काफी तारीफ की। वहीं करण जौहर और शाहिद कपूर ने मिलकर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की होने वाली शादी की डीटेल्स निकालने की कोशिश की और कियारा को उनके इस बड़े फैसले के लिए काफी सलाह देते नज़र आए।

शाहिद कपूर ने बातों बातों में ये भी हिंट दिया कि इस साल के अंत में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध सकते हैं और इस साल का आखिरी बड़ा अनाउंसमेंट यही हो सकता है।

शो के दौरान, शाहिद और कियारा ने ऐसी और कई दिलचस्प बातें कीं। डालिए एक नज़र, एपिसोड 8 की Highlights पर।

एक्स गर्लफ्रेंड्स पर बोले शाहिद

एक्स गर्लफ्रेंड्स पर बोले शाहिद

शाहिद कपूर, शो के दौरान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स पर बात करते दिखे। शाहिद ने बताया कि अपने कई रिलेशनशिप के दौरान उन्हें लड़कियों के पिता ने रिजेक्ट किया। शाहिद का कहना था कि ऐसे ही आपके सफल बनने की शुरूआत होती है। किसी के पिता आपको रिजेक्ट करते हैं और फिर आप खुद को और काबिल बनाने में लग जाते हैं। इस पर करण जौहर ने उन्हें शाबाशी देते हुए कहा कि हां लेकिन अंत में आप सबके मम्मी पापा को पसंद आ गए और मीरा आपकी ज़िंदगी में आ गईं।

कियारा ने बुक किया संगीत का परफॉर्मेंस

कियारा ने बुक किया संगीत का परफॉर्मेंस

करण जौहर ने कियारा को शाहिद का उदाहरण देते हुए कहा कि अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने से कभी कतराना नहीं चाहिए। शाहिद अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स के साथ इस शो पर आ चुके हैं और पत्नी के साथ भी। धीरे धीरे कियारा ने भी सिद्धार्थ का नाम लिए बिना अपने रिलेशनशिप और होने वाली शादी के बारे में मज़ाक में बात की। कियारा ने करण जौहर और शाहिद कपूर को अपनी शादी में डांस करने के लिए बुक किया। शाहिद का कहना था कि वो लड़की वालों की तरफ से होंगे वहीं करण जौहर का कहना था कि वो लड़के वालों की तरफ से होंगे तो दोनों डोला रे डोला पर डांस करेंगे।

शाहिद ने किया फ्लॉप फिल्मों को ट्रोल

शाहिद ने किया फ्लॉप फिल्मों को ट्रोल

शाहिद कपूर ने हाल फिलहाल की फ्लॉप फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बात भी और उन्हें ट्रोल भी किया। दरअसल, शाहिद, बड़ी फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कैसा लगता है, इस बारे में बात कर रहे थे। शाहिद ने इस दौरान ये भी कहा कि आने वाले 7 - 8 महीनों में हर फिल्म का यही हाल होने वाला है और सबके इमोशन भी एक ही जैसे होंगे।

कियारा की दोस्तों का सपना पूरा

कियारा की दोस्तों का सपना पूरा

कियारा आडवाणी ने इस दौरान बताया कि कॉफी विद करण पर आना उनके लिए कितना अहम है। उनका कहना है कि अब तक उनकी साउथ बॉम्बे वाली दोस्तों के लिए वो बस एक हीरोइन थीं लेकिन अब जब वो कॉफी विद करण पर आ रही हैं तब जाकर उनकी दोस्तों को लग रहा है कि कियारा ने ज़िंदगी में कुछ हासिल किया है। कियारा का कहना था कि जब उनकी दोस्तों को पता चला कि वो कॉफी विद करण का हिस्सा हैं तो सब चौंक गए। कियारा ने ये भी बताया कि बचपन से ही वो और उनकी सहेलियां कॉफी विद करण देखकर ही बड़ी हुई हैं।

जर्सी के फ्लॉप होने पर बोले शाहिद

जर्सी के फ्लॉप होने पर बोले शाहिद

शाहिद कपूर अपनी आखिरी फिल्म जर्सी के भी फ्लॉप होने पर बात करते दिखे। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म से कितनी उम्मीदें थीं और वो इस फिल्म से भावनात्मक तौर पर जुड़ गए थे। लेकिन चूंकि फिल्म की रिलीज़ डेट कई बार बदली गई, फिल्म को बार बार गरम करना पड़ा और ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि ट्रेलर से लेकर गाने तक सब कुछ बाहर आ चुके थे। वहीं जब अप्रैल में फिल्म रिलीज़ हुई तो उस वक्त दूसरी ही फिल्मों की दीवानगी छा चुकी थी और ऐसे में उनकी फिल्म पीछे छूट गई क्योंकि दर्शकों की पसंद बिल्कुल बदल चुकी थी।

शाहिद भी यश के दीवाने

शाहिद भी यश के दीवाने

शाहिद कपूर ने रैपिड फायर के दौरान सवालों के फटाफट जवाब दिए। उनसे इस समय के नंबर 1 एक्टर और एक्ट्रेस का नाम पूछा गया। जहां शाहिद ने हीरोइन में कियारा का नाम लिया वहीं उन्होंने एक्टर में रॉकी भाई यानि कि केजीएफ स्टार यश का नाम लिया।

कियारा की शर्मिंदगी वाली पार्टी

कियारा की शर्मिंदगी वाली पार्टी

बिंगो खेलते वक्त कियारा ने कई खुलासे किए जिनमें सबसे मज़ेदार था सुजॉय घोष से उनकी मुलाकात। कियारा ने बताया, जुही चावला उनके परिवार की दोस्त हैं और जुही को पता था कि कियारा को हीरोइन बनना है तो वो एक पार्टी में कियारा को अपने साथ ले गईं और वहां उन्होंने कियारा को सुजॉय घोष से मिलवाया। कुछ जेर बाद कियारा को लगा कि सुजॉय ने गले लगाने के लिए अपना हाथ उठाया है और वो सुजॉय के गले लग गईं। जबकि सुजॉय ने अपना हाथ किसी को बुलाने के लिए उठाया था। वहीं कियारा ने ये भी माना कि कबीर सिंह के दौरान एक सीन के लिए शाहिद ने उन्हें 8 घंटे इंतज़ार करवाया और इस बात के लिए कियारा को उन्हें मारने का मन किया।

शाहिद को मीरा की सलाह

शाहिद को मीरा की सलाह

शाहिद कपूर शो के दौरान अपनी पत्नी मीरा के बारे में बात करते दिखे। शाहिद का कहना था कि जब उनकी और मीरा की शादी हुई तो मीरा काफी छोटी थीं और शाहिद उन्हें सुरक्षित रखना चाहते थे। और उनके इस कदम को कभी कभी मीरा गलत समझ लेती थीं। लेकिन अब उन दोनों में परफेक्ट ट्यूनिंग है। शाहिद ने अपनी सबसे कमज़ोर फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि मीरा ने जब शानदार देखी तो उन्होंने पहले ही शाहिद को सलाह दे दी थी कि इसके ग़म से जल्दी बाहर आ जाना। शाहिद कपूर ने बताया कि उनकी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू देखकर उन्हें खुद भी शर्मिंदगी हुई थी।

वरूण करेंगे स्ट्रिप और रैपिड फायर की जीत

वरूण करेंगे स्ट्रिप और रैपिड फायर की जीत

कियारा आडवाणी ने इस दौरान, बाकी एक्टर्स के बारे में बात करते हुए बताया कि वरूण धवन को किसी पार्टी में वो स्ट्रिप करते पकड़ सकती हैं तो विकी कौशल रैप करते नज़र आएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी अच्छा गाना गाते हैं। कियारा आडवाणी ने कॉफी डेब्यू किया था और शाहिद ने वोट के दौरान सबको कियारा को वोट देने को कहा। शाहिद कपूर इससे पहले सात बार कॉफी विद करण का हिस्सा रह चुके हैं।

कॉल्स का सिलसिला

कॉल्स का सिलसिला

शो के आखिरी में जब दोस्तों को कॉल करने का सिलसिला शुरू हुआ तो शाहिद कपूर के कॉल लोग उठा ही नहीं रहे थे। तब तक कियारा ने फटाफट कॉल लगाने शुरू किए। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा से शुरूआत की और इसके बाद अनिल कपूर से लेकर वरूण धवन तक को कॉल करती दिखीं। वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर ने इशान खट्टर और मीरा राजपूत को कॉल किया। कॉफी विद करण का नया एपिसोड डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X