..................... Koffee with Karan Season 7 Episode 7 Sidharth Malhotra and Vicky Kaushal | कॉफी विद करण एपिसोड 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा विकी कौशल - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण सीज़न 7 एपिसोड 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा को विकी कौशल की परफेक्ट सलाह - शादी कर लो

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीज़न 7 के सातवें एपिसोड के मेहमान थे - सिद्धार्थ मल्होत्रा और विकी कौशल जिन्हें काउच पर बुलैने से पहले करण जौहर ने Men of the moment कहा। दिलचस्प है कि बेहद अलग अलग करियर ग्राफ होने के बावजूद सिद्धार्थ मल्होत्रा और विकी कौशल, दोनों की ही सफलता का ग्राफ एक ही जैसा है।

जहां विकी कौशल, उरी की सफलता के बाद रातों रात बॉक्स ऑफिस स्टार बन गए वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा, शेरशाह की सफलता के बाद अभिनय के स्तर पर सुपरस्टार बन गए। दोनों ही अभिनेता, इस साल के हर अवार्ड फंक्शन में बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी के लिए नॉमिनेट किए गए।

koffee-with-karan-season-7-episode-7-highlights-sidharth-malhotra-vicky-kaushal-men-of-the-moment

हालांकि, कॉफी विद करण के इस एपिसोड में चटकारे लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिश्तों पर काफी बातें हुईं। करण जौहर और विकी कौशल कभी उनकी टांग खींचते दिखाई दिए तो कभी विकी ने उन्हें दो टूक सलाह दी कि शादी के बाद सब कुछ सही लगने लगता है। पढ़िए इस एपिसोड के कुछ मज़ेदार किस्से।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कुबूलनामा

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कुबूलनामा

दिलचस्प है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभी तक अपने और कियारा आडवाणी के रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन करण जौहर ने अपने शो पर उनसे स्वीकृति ले ही ली। साथ ही शादी की तैयारियों पर भी चर्चा कर ली। आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी कहना पड़ा कि मैंने सुना है कि ये काउच लोगों की इच्छा पूरी करता है। तो फिर मैं भी आज इस काउच से मांग ही लेता हूं कुछ।

कियारा का कुबूलनामा

कियारा का कुबूलनामा

करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा का भी कुबूलनामा दिखाते दिखे। कियारा आडवाणी शो के लिए पहले ही शूट कर चुकी हैं और करण ने बताया कि कैसे कियारा पहले रिश्ते के बारे में मानने को तैयार नहीं थी और फिर वो शादी और संगीत पर चर्चा करने लगीं। इस वीडियो में कियारा को करण ये बताते दिखे कि वो उनकी शादी पर डोला रे डोला पर नाचते दिखाई देंगे।

आगे का नहीं पता

आगे का नहीं पता

आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दबी ज़ुबान से ही सही लेकिन माना कि फिलहाल वो ज़िंदगी में अच्छे ज़ोन में हैं। अब आगे जो होगा, अपनी गति से ही होना चाहिए। इस पर विकी कौशल भी उन्हें फट से सलाह देते दिखे कि शादी करना सबसे सही निर्णय होता है। रैपिड फायर राउंड के दौरान भी विकी को ये ऑप्शन दिया गया कि वो किसी कपल की शादी की दुआ मांगना चाहेंगे तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए सिद्धार्थ और कियारा की ओर इशारा कर दिया।

सेक्स सिंबल विकी कौशल

सेक्स सिंबल विकी कौशल

बात करें विकी कौशल की तो करण जौहर ने बताया कि वो और सिद्धार्थ मल्होत्रा दर्शकों के लिए सेक्स सिंबल हैं तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट Thirst Trap। करण जौहर ने विकी कौशल को उनकी कुछ तस्वीरों और उस पर लड़कियों के कमेेंट भी दिखाए जिन्हें पढ़कर विकी शरमा ही गए। विकी का कहना था कि अगर कैटरीना ये कमेंट पढ़ेगी तो बताएगी कि ये सब केवल अच्छी लाइट का ही कमाल है।

करण जौहर की वजह से बने सेक्स सिंबल

करण जौहर की वजह से बने सेक्स सिंबल

सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी तस्वीरों पर लोगों के कमेंट देखते हुए शरमाते नज़र आए। उनका कहना था कि अब इन पर वो क्या रिएक्ट करें पता नहीं। लेकिन इसका श्रेय वो करण जौहर को ही देना चाहेंगे क्योंकि पहली बार जब उन्होंने अपने जिस्म की नुमाइश की तो वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए था और करण जौहर ने ही वो शॉट लिया था। सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि करण खुद पूरा शॉट करके बताते थे कि कैसे करना है।

लकी हैं सिंगल हैं कियारा

लकी हैं सिंगल हैं कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने रैपिड फायर में कुछ शानदार खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अगर एक हीरोइन जिसे स्क्रीन पर रोमांस करना चाहेंगे तो वो ज़ीनत अमान होंगी। वहीं उन्होंने बताया कि वो अपनी एक्स की बिल्ली को बहुत मिस करते हैं। सिद्धार्थ से पूछा गया कि कौन सी हीरोइन के सिंगल होने की वो कामना करते हैं, इस पर उनका जवाब था कि वो काफी खुश हैं कि कियारा सिंगल हैं।

विकी कौशल का रैपिड फायर

विकी कौशल का रैपिड फायर

विकी कौशल अपने जवाब के कारण रैपिड फायर जीत गए। हालांकि, सिद्धार्थ और विकी में ज़्यादा अंतर नहीं था। विकी कौशल ने अपने रैपिड फायर के दौरान बताया कि कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर उन्हें कतई पसंद नहीं है। वहीं इस समय के बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने शाहरूख खान और कैटरीना कैफ को चुना।

मज़ेदार गेम्स राउंड

मज़ेदार गेम्स राउंड

गेम्स राउंड के दौरान विकी कौशल जहां अपने पंजाबी accent के साथ दिल जीतते नज़र आए वहीं उन्होंने और सिद्धार्थ ने मिलकर कैटरीना कैफ के गाने, चिकनी चमेली का hook step भी किया। लेकिन अंत में जब दोस्तों को कॉल करने की बारी आई तो विकी कौशल ने दिमाग लगाया और ये राउंड जीत गए। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा, फोन में नेटवर्क नहीं होने की वजह से परेशान दिखे।

विकी ने छेड़ा कियारा ने संभाला

विकी ने छेड़ा कियारा ने संभाला

दोस्तों को कॉल करने की बारी आई तो विकी कौशल ने सिद्धार्थ को मौका ही नहीं दिया और खुद ही पहले कियारा को कॉल लगा दिया। मजबूरन, कियारा को विकी की तरफ से खेलना पड़ा। लेकिन कॉल रखते ही उन्होंने तुरंत सिद्धार्थ को कॉल लगाया और उन्हें भी पॉइंट दिलाया। इसके बाद विकी ने कैटरीना कैफ और सारा अली खान को कॉल लगाया। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आदित्य रॉय कपूर और वरूण धवन को कॉल लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X