कॉफी विद करण सीज़न 7 एपिसोड 4: अनन्या पांडे करती रहीं विजय देवराकोंडा से फ्लर्ट लेकिन नहीं मिला सिग्नल
कॉफी विद करण के नए एपिसोड में विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे मेहमान बनकर आए। जहां अनन्या पांडे दूसरी बार कॉफी विद करण पर दिखाई दीं वहीं विजय देवराकोंडा ने अपना कॉफी डेब्यू किया। और जिस हिसाब से विजय, कॉफी काउच पर नज़र आए, उससे साफ समझ में आता है कि इस समय बॉलीवुड में विजय देवराकोंडा सबके फेवरिट क्यों हैं।
हालांकि, ये एपिसोड, विजय के बॉलीवुड डेब्यू लाईगर के प्रमोशन के लिए था जहां अनन्या पांडे उनकी को स्टार हैं। इसलिए ज़ाहिर था कि इस एपिसोड में विजय और अनन्या की केमिस्ट्री पर ही फोकस रखना ज़्यादा ज़रूरी था। ऐसा हुआ भी, कॉफी विद करण सीज़न 7 के एपिसोड 4 में विजय और अनन्या की दोस्ती को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई। देखिए इस एपिसोड की कुछ हाइलाइट्स
शो शुरू होते ही करण जौहर ने विजय देवराकोंडा को गले से लगा लिया ये देखते ही अनन्या ने इस बात की शिकायत कर डाली कि उन्हें कभी इतने प्यार से गले नहीं लगाया गया। इस पर करण जौहर ने कहा कि विजय हॉट हैं, वो उन्हें गले लगाएंगे ही। अनन्या ने ये कह कर करण को चौंका दिया कि वो विजय के बारे में बात कर रही थीं। विजय ने अनन्या को कभी ऐसे गले नहीं लगाया। ये सुनकर विजय ने भी अनन्या को लंबा सा Hug दिया।
अनन्या पांडे ने बताया कि इंडस्ट्री में बहुत सारे लोग हैं जो विजय को पसंद करते हैं और उन तक ये बात पहुंच भी जाती है लेकिन फिर भी विजय ऐसे बन जाते हैं जैसे उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता है। करण जौहर ने भी विजय देवराकोंडा को वो वीडियो दिखाया जहां सारा अली खान और जान्हवी कपूर उनके लिए लड़ रही हैं। ये वीडियो देखने के बाद विजय ने बताया कि उन्हें जान्हवी और सारा दोनों ही काफी क्यूट लगती हैं।

करण जौहर ने बताया कि सारा और जान्हवी ने विजय देवराकोंडा को Cheese Platter बताया है। इस पर अनन्या का कहना था कि उस प्लेट पर वो भी होना चाहती हैं, ऐसे उन्हें अकेला महसूस होता है। वहीं अनन्या पांडे, विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के अफेयर के बारे में भी हिंट देती हुई दिखाई दीं। अनन्या ने बताया कि विजय हमेशा Rush में रहते हैं Mika सिंह से मिलने के लिए। जहां, विजय को अनन्या का ये Joke समझ नहीं आया वहीं करण जौहर इस पर ठहाके लगाते हुए दिखे।
अनन्या पांडे ने बताया कि उन्होंने विजय देवराकोंडा पर काफी लाइन मारने की कोशिश की है लेकिन विजय ने कभी ध्यान ही नहीं दिया। वहीं अनन्या ने विजय से पूछा कि विजय ने उन पर कभी ध्यान क्यों नहीं दिया? इस पर विजय का कहना था कि उस समय अनन्या सिंगल नहीं थीं और किसी को डेट कर रही थीं। अनन्या ये सुनकर तुरंत बताती हैं कि अब वो सिंगल हैं।
विजय से जब अनन्या पांडे के बारे में एक शब्द बोलने को कहा गया तो विजय का कहना था मेरी पहली को स्टार, ये बहुत खास जगह होती है। ये बहुत क्यूट है भी है लेकिन काफी बच्ची जैसी है। ये सुनकर अनन्या विजय पर गुस्सा निकालती हुई दिखाई दीं।
अनन्या के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए विजय देवराकोंडा ने बताया कि अनन्या एक अच्छी को स्टार नहीं हैं। क्योंकि लाईगर के लिए विजय को अपनी बॉडी और फिटनेस पर काफी ध्यान रखना था क्योंकि उनका एक अलग तरीके का रूटीन होता था। पूरी अलग तरह की डाइट रखनी होती थी। वहीं दूसरी तरफ, अनन्या कुछ भी खा रही होती थीं, उन्हें अपनी डाइट की कोई चिंता नहीं होती थी। विजय को अपने ऊपर पूरा कंट्रोल रखना पड़ता था।
रैपिड फायर राउंड के दौरान विजय और अनन्या को बताया गया कि उन्हें अलग ज्यूरी जज करने वाली है। दोनों ने ही अपने जवाब मज़ेदार बनाने की कोशिश की लेकिन अनन्या पांडे, विजय देवराकोंडा से लंबे अंतर से हार गईं। रैपिड फायर राउंड के दौरान ही विजय देवराकोंडा ने बताया कि उन्हें आलिया भट्ट एक बावरी कलाकार लगती हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण के अंदर बहुत प्यार भरा हुआ है।
क्विज़ राउंड में विजय देवराकोंडा काफी सवालों के जवाब देते नज़र आए। जब स्टार्स को कॉल करने की बारी आई तो विजय देवराकोंडा ने सामंथा रूथ प्रभु को कॉल किया। वहीं अनन्या पांडे ने पहले कार्तिक आर्यन को कॉल किया और फिर इसके बाद उन्होंने जान्हवी और वरूण को एक साथ कॉल किया क्योंकि दोनों साथ में बवाल की शूटिंग कर रहे थे। और इसी के साथ अनन्या ने ये राउंड जीत लिया।


Click it and Unblock the Notifications











