कॉफी विद करण 7 एपिसोड 3: अक्षय कुमार की मानें तो सामंथा रूथ प्रभु को रणवीर सिंह की अजीब सी पप्पियां पसंद हैं
कॉफी विद करण के तीसरे एपिसोड पर अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु के साथ नज़र आए और ये अब तक का सबसे कमज़ोर एपिसोड था। हालांकि, अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु ने ढेर सारी बातें कीं। अक्षय कुमार जहां क्रिस रॉक कंट्रोवर्सी से लेकर ट्विंकल खन्ना के आर्टिकल पर बात करते दिखे वहीं दूसरी तरफ सामंथा रूथ प्रभु, नागा चैतन्य से अपने तलाक के बारे में बात करती दिखाई दीं।
वहीं अक्षय कुमार और सामंथा अपने बारे में उड़ाई गई अफवाहों के बारे में भी बात करते दिखे। लेकिन सबसे ज़्यादा मज़ेदार था इस एपिसोड में रणवीर सिंह का ज़िक्र। अक्षय कुमार जहां बताते दिखे कि रणवीर सिंह से वो कितना परेशान हैं वहीं सामंथासामंथा रूथ प्रभु रणवीर सिंह पर दिल फेंकती नज़र आईं।

रैपिड फायर शुरू करने से पहले, अक्षय कुमार, कॉफी विद करण हैंपर की कीमत जानने के लिए उतावले होने लगे। जब अक्षय हैंपर की कीमत जानने के पीछे पड़ गए तब करण जौहर ने साफ मना करते हुए कहा कि मैं बस इतना बता सकता हूं कि ये काफी महंगा हैंपर है।

नंबर 1 सितारे
करण जौहर ने बताया कि इस शो पर सामंथा और अक्षय को एक साथ लेकर क्यों आए। इसका एक ही कारण है कि दोनों इस समय अपनी अपनी इंडस्ट्री के टॉप स्टार हैं। जहां सामंथा रूथ प्रभु Pan India नंबर 1 एक्ट्रेस हैं वहीं अक्षय कुमार हिंदी लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। चूंकि ये लिस्ट ऑरमैक्स की थी, सामंथा ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि वो ऑरमैक्स में किसी को जानती हैं और ये करने के उन्होंने पैसे दिए हैं।

नए शादीशुदा एक्टर्स को सलाह
अक्षय कुमार ने रणबीर कपूर - आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ विकी कौशल को शादी में खुश रहने की सलाह दी। रणबीर को सलाह देते हुए अक्षय ने कहा - बीवी खुश तो ज़िंदगी खुश हो जाती है। वहीं कैटरीना कैफ को सलाह देते हुए अक्षय कुमार का कहना था कि विकी का कान मत खा जाना। विकी कौशल को सलाह देते हुए अक्षय कुमार का कहना था - कैटरीना के लिए घर पर एक जिम खुलवा दो फिर देखो वो घर पर कितना ज़्यादा समय बिताएगी।

गेस्ट बनेंगे रणवीर सिंह
अक्षय कुमार से पूछा गया कि अगर वो एक पार्टी होस्ट करेंगे तो गेस्ट लिस्ट में कौन होगा। अक्षय कुमार ने झट से रणवीर सिंह का नाम लिया। अक्षय कुमार का कहना था, वो पार्टी हाईजैक कर लेता है और फिर अक्षय को कोई काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। रणवीर, 8 - 10 लोगों की गोद में बैठा दिख जाएगा, 15 - 20 लोगों को पप्प्यिां देते हुए दिखाई देगा। वो भी गीली। अक्षय ने बताया कि हाल ही में वो आईपीएल के इवेंट में थे जहां रणवीर अक्षय की गोद में बैठ गए और कम से कम उन्हें 7 - 8 पप्पियां कीं वो भी गीली।

रणवीर की दिवानी सामंथा
वहीं सामंथा रूथ प्रभु से पूछा गया कि दो हीरो वाली फिल्म में किसे साइन करेंगी। सामंथा का जवाब था - अक्षय कुमार और रणवीर सिंह। इस पर अक्षय ने जवाब देते हुए कहा, इसे गीली पप्पियां पसंद हैं। इतना ही नहीं, सामंथा ने बताया कि वो रणवीर के साथ एक एड शूट कर रही थी। हालांकि, करण जौहर ने बीच में टोकते हुए कहा कि रणवीर के बारे में अगर वो इतना बोलेंगी तो दीपिका पादुकोण सीधा सामंथा के घर पहुंच जाएंगी।

क्रिस रॉक - विल स्मिथ पर टिप्पणी
अक्षय कुमार से क्रिस रॉक और विल स्मिथ एपिसोड पर भी टिप्पणी मांगी गई। अक्षय का कहना था कि वो क्रिस रॉक के अंतिम संस्कार के पैसे जुटाएंगे क्योंकि ट्विंकल तो क्रिस रॉक को ज़िंदा नहीं छोड़ेगी। गौरतलब है कि इस साल ऑस्कर के समारोह, होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी पर चुटकुला मारा जिसके बाद विल स्मिथ स्टेज पर आए और उन्होंने क्रिस रॉक को एक घूसा मार दिया।

ट्विंकल से गुज़ारिश
अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि वो हर वक्त ट्विंकल खन्ना से कहते रहते हैं कि जो भी कॉलम लिखे उसमें मौजूदा मुद्दों और हालात के बारे में ना ही लिखे तो बेहतर है। अक्षय का मानना है कि मौजूदा हालात के बीच वो नहीं चाहते कि ट्विंकल कुछ ऐसा लिखें जिसे पढ़कर अक्षय के पैरों तले ज़मीन खिसक जाए।

विजय की दिवानी समांथा
सामंथा रुथ प्रभु से पूछा गया कि इस समय इंडस्ट्री में रणवीर सिंह के अलावा कौन सा एक्टर है जो उन्हें बहुत ज़्यादा पसंद है तो सामंथा ने भी बिना वक्त गंवाए विजय देवराकोंडा का नाम लिया। करण जौहर ने पूछा कि विजय तो सिंगल हैं और हाल ही में सामंथा ने उनके साथ एक फिल्म की है तो सामंथा ने साफ किया कि वो केवल करण के सीधे से सवाल का सीधा सा जवाब दे रही थीं।

रैपिड फायर राउंड
रैपिड फायर के दौरान सामंथा और अक्षय दोनों ही दिलचस्प जवाब देते हुए दिखे। लेकिन अक्षय की एक गलती ने सबका दिन बना दिया। करण जौहर ने अक्षय से पूछा कि ऐसा क्या है जो बॉलीवुड को कम करना चाहिए। अक्षय का कहना था Fillers। सामंथा और करण को लगा अक्षय, प्लास्टिक सर्जरी की बात कर रहे हैं लेकिन थोड़ी देर बाद अक्षय खुद को समझाने लगे और तब सबकी समझ में आया कि दरअसल वो इंस्टाग्राम के Filters की बात कर रहे थे।

गेम्स में जीत गईं समांथा
सामंथा रूथ प्रभु रैपिड फायर भले ही ढंग से ना खेल पाई हों लेकिन गेम्स सेक्शन में उन्होंने अक्षय कुमार को पछाड़ दिया। उन्हें ना सिर्फ टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड फिल्मों का भी ज्ञान था। इतना ही नहीं आखिरी में साथी एक्टर्स को कॉल करने के राउंड में अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना और रितेश देशमुख को कॉल करते दिखे लेकिन सामंथा ने फटाफट राणा दग्गुबाती और तमन्नाह भाटिया को कॉल किया और ये राउंड जीत गईं।


Click it and Unblock the Notifications