..................... Koffee With Karan Season 7 Episode 2 highlights Sara Ali Khan Janhvi Kapoor | कॉफी विद करण सीज़न 7 एपिसोड 2 सारा अली खान - जान्हवी कपूर के खुलासे - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण: सारा - जान्हवी ने एक दूसरे के लिए किसे चुना परफेक्ट डेट, एक्स कार्तिक आर्यन की भी खूब खींची टांग

कॉफी विद करण के सीज़न 7 के दूसरे एपिसोड की मेहमान थीं सारा अली खान और जान्हवी कपूर। दोनों की दोस्ती देखकर दर्शकों का दिन बन गया। जहां करण जौहर को भी समझ नहीं आया कि इस दोस्ती की शुरूआत कैसे हुई, वहीं सारा और जान्हवी को देखकर ये समझ आया कि उनकी दोस्ती पक्की है।

बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि दो हीरोइनें दोस्त नहीं हो सकतीं लेकिन सारा अली खान और जान्हवी कपूर के एपिसोड को देखकर ये नहीं कहा जा सकता था। दोनों की केमिस्ट्री शानदार थी।

koffee-with-karan-season-7-episode-2-highlights-sara-ali-khan-janhvi-kapoor-hilarious-revelations

सारा अली खान और जान्हवी दोनों ही बिल्कुल अलग अलग माहौल में पले बढ़े हैं। जहां जान्हवी कपूर, एकदम किसी परीकथा विशेषांक से बाहर आई हुई परी हैं वहीं सारा अली खान उनके बिल्कुल उलट। यही कारण था कि इनकी केमिस्ट्री शो के दौरान बिल्कुल सच्ची और मज़ेदार लगी। जानिए, शो में दोनों ने खोले एक दूसरे के बारे में कितने राज़ और सुनाए कौन कौन से किस्से।

कोरोना में आए करीब

कोरोना में आए करीब

सारा और जान्हवी का कहना है कि वैसे तो वो दोनों कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं और कई पार्टियों में भी अक्सर मिलते रहते हैं लेकिन दोनों के बीच कभी ऐसी दोस्ती नहीं थी। लेकिन दोनों कोरोना के दौरान करीब आए क्योंकि इस दौरान, दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिला और साथ ही दोनों क्या महसूस कर रहे थे ये भी बांटने का मौका मिला। सारा का कहना था कि मैं उस दौरान परेशान थी, मुझे लग रहा था ये मेरे करियर बनाने का समय है और मेरे हाथ से ये समय जा रहा है। अभी तो मैं केवल 24 की थी और देखते ही देखते में 26 साल की हो गई। मेरे दोस्त हैं लेकिन वो ये परेशानी समझ नहीं पा रहे थे जो जान्हवी ने समझी।

पहले किया है भाईयों को डेट

पहले किया है भाईयों को डेट

दिलचस्प है कि सारा अली खान और जान्हवी दोनों ने ही एक समय पर दो भाईयों को डेट किया था। जान्हवी जहां शिखर पहारिया को डेट कर रही थीं वहीं सारा अली खान वीर पहारिया को डेट कर रही थीं। सारा ने बताया उस दौरान, मैं जान्हवी को देखती थी कि ये तीन तीन घंटों तक फोन पर बोनी अंकल को बताती रहती थी, हां मैं बस निकल गई हूं, जबकि कभी नहीं निकली होती थी।

साथ में किए हैं हॉलीडे

साथ में किए हैं हॉलीडे

सारा और जान्हवी ने लॉकडाउन के बाद कुछ ट्रिप साथ कीं और इसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई। दोनों ही धार्मिक हैं और दोनों को ही मंदिरों के दर्शन करना काफी पसंद है। जान्हवी को केदारनाथ के दर्शन करने थे और उन्हें लगा कि सारा से बेहतर केदारनाथ के दर्शन कोई नहीं करा सकता क्योंकि सारा ने यहीं रह कर ये अपनी पहली फिल्म की शूटिंग की थी। सारा इस बात से काफी खुश हुईं कि जान्हवी ने उन्हें चुना।

गोवा में बने पड़ोसी

गोवा में बने पड़ोसी


एक ट्रिप के दौरान दोनों गोवा में पड़ोसी बन गए। दोनों ने साथ में वर्कआउट करना शुरू किया। जान्हवी ने बताया कि हम रात भर बात करने लगे और कनेक्ट कर गए। जान्हवी का कहना था हमने शाम सात बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक लगातार बातें कीं। दूसरे दिन भी ऐसा ही हुआ और हम इस दौरान काफी करीब आ गए। हम दोनों में ही ढेर सारी समानताएं थीं और हम एक दूसरे को काफी अच्छे से समझ पाए।

कार्तिक से विजय तक

कार्तिक से विजय तक

सारा अली खान से पूछा गया कि एक नाम लो जिसे डेट करना हो तो सारा अली खान ने बताया विजय देवराकोंडा। तभी करण जौहर ने कहा मैं तो सोचता था कि विजय, जान्हवी की पसंद है। ऐसे में सारा अली खान ने वहीं जान्हवी से पूछा कि क्या तुम्हें विज्जू पसंद है। जान्हवी कुछ बोल नहीं पाईं, बस मुस्कुराती रह गईं। इसके अलावा, दोनों ने अपने एक्स कार्तिक आर्यन के बारे में भी बात की और कहा कि उन दोनों में ये भी कॉमन है। हालांकि, दोनों ने ही कार्तिक आर्यन का नाम नहीं लिया।

जान्हवी कपूर का बिंगो

जान्हवी कपूर का बिंगो

अपने बिंगो सेशन के दौरान जान्हवी कपूर ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी आदत से दुकान से चीज़ें उठा लेने की वहीं जान्हवी ने बताया कि उनके साथ ये भी हुआ है कि उन्होंने किसी को हाय किया हो लेकिन पलट कर उस इंसान ने हाय ना किया हो। जान्हवी ने बताया कि ये तो खुद करण जौहर ने उनके साथ किया हुआ है। जान्हवी ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को लव लेटर लिखा हुआ है और साथ ही अपने आप को बचाने के लिए अपने टीचर से भी फ्लर्ट किया हुआ है क्योंकि जान्हवी ने उनकी क्लास बंक की थी।

सारा अली खान का बिंगो

सारा अली खान का बिंगो

वहीं सारा अली खान का बिंगो काफी मज़ेदार था। इस लिस्ट में मौजूद हर चीज़ उन्होंने कर रखी है। सारा ने कहा मैंने दुकान से चीज़ें नहीं उठाई हैं तो जान्हवी ने उनका झूठ पकड़ते हुए कहा, ये तो तुमने मेरे सामने ही किया हुआ है। सारा ने ये भी बताया कि उन्हें ढेर सारी हिंदी गालियां आती हैं जो कि उन्हें विरासत में मिली हैं वहीं उन्होंने ये भी माना कि उन्होंने दूसरी हीरोइन के बारे में बुराई की हुई है। लेकिन सबसे मज़ेदार था सारा का पति के लिए विशलिस्ट होना। उन्हें कैसा पति चाहिए इसकी उनके पास लिस्ट है। सारा ने कहा इस लिस्ट में पैसा ज़रूर है। आपको तो याद ही होगा मेरे अब्बा ने कहा था पिछली बार, पैसा है तो मेरी बेटी ले जाओ। लेकिन अब चूंकि मैं यहां बैठी हूं तो ज़ाहिर है कि कोई पैसे वाला नहीं आया।

रैपिड फायर की जीत

रैपिड फायर की जीत

सारा अली खान और जान्हवी कपूर का रैपिड फायर राउंड भी काफी मज़ेदार था। सारा अली खान ने जहां, मेरा एक्स, सबका एक्स था बोलकर ये रैपिड फायर अपने नाम कर लिया वहीं उन्होंने ये भी बताया कि जान्हवी को वो वरूण धवन के साथ पेयर करना चाहेंगी। हालांकि ये कहने पर कि वरूण शादीशुदा है, सारा का कहना था कि फिर विज्जू को तो वो खुद ही डेट कर लेगी। दूसरी तरफ, जान्हवी को जब सारा को पेयर करने का ऑप्शन मिला तो उन्होंने रणवीर सिंह को चुना। करण जौहर का कहना था कि दीपिका पादुकोण इस लिस्ट पर ध्यान दे रही हैं।

गेम्स राउंड में आया मज़ा

गेम्स राउंड में आया मज़ा

गेम्स राउंड में जहां, सारा अली खान को अपनी दादी शर्मिला टैगोर की किसी फिल्म का नाम नहीं याद आया वहीं जान्हवी भी श्रीदेवी की केवल 4 फिल्मों के नाम बता पाईं। जान्हवी का कहना था, मेरी मां ने 350 फिल्में इस दिन के लिए की थीं। वहीं जब आखिरी में दोस्तों को फोन करने की बारी आई तो कोई भी जान्हवी का फोन उठाते नहीं दिखा। दूसरी तरफ, सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह और फिर अपने अतरंगी रे को स्टार धनुष को फटाफट फोन मिला दिया। अंत में शनाया कपूर ने जान्हवी का फोन उठाया।

आलिया रणबीर की फैन

आलिया रणबीर की फैन

पूरे एपिसोड में कई बार जान्हवी कपूर और सारा अली खान, आलिया भट्ट की शादी के बारे में बात करती दिखाई दीं। जान्हवी कपूर ने इसे वेडिंग ऑफ द ईयर बताया। वहीं सारा का कहना था कि वो रणबीर - आलिया की ही तरह, बालकनी में शादी करना चाहती हैं। दोनों ने ही इस बात का एलान कर दिया कि आलिया इस समय देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X