कॉफी विद करण सीज़न 7: वरूण धवन - अनिल कपूर बने सेक्स गुरू, दिया ढेर सारा बेडरूम ज्ञान

कॉफी विद करण सीज़न 7 के एपिसोड 11 के मेहमान थे वरूण धवन और अनिल कपूर। जुग जुग जियो में पिता और बेटे की जोड़ी में दिखाई देने के बाद इस जोड़ी ने करण जौहर के कॉफी काउच पर भी अपनी शानदार केमिस्ट्री दिखाई। हालांकि, अनिल कपूर ने डेविड धवन के साथ काफी काम किया है लेकिन उनका कहना था कि वरूण को ढंग से पहली बार उन्होंने तब देखा जब वो जुग जुग जियो के सेट पर पहली बार आए।

वरूण धवन और अनिल कपूर, दोनों ने ही एक दूसरे के बारे में काफी खुलासे किए। इनमें से कुछ मज़ेदार थे तो कुछ केवल इशारों में कही गई बातें। लेकिन दोनों ने इस एपिसोड को मज़ेदार बनाए रखने की कोशिश की।

koffee-with-karan-season-7-episode-11-highlights-varun-dhawan-and-anil-kapoor-turn-sex-gurus

अनिल कपूर और वरूण धवन, शो की शुरुआत में ही शादी के बारे में बात करते दिखाई दिए। वरूण, जिनकी अभी अभी शादी हुई है, उनके विचार और अनिल कपूर जिनकी शादी को 30 साल से ऊपर हो गए हैं, उनके विचार। वहीं शो के दौरान, अनिल कपूर और वरूण धवन दोनों ही सेक्स गुरू बनकर, लोगों की सेक्स से जुड़ी समस्याएं भी सुलझाने की कोशिश करते दिखे। देखिए इस एपिसोड के हाइलाइट्स

हर दो साल में एक फिल्म

हर दो साल में एक फिल्म

वरूण धवन का कहना है कि सेट पर अनिल कपूर की एनर्जी देखने लायक होती है। वो केवल अपना ही नहीं दूसरों का भी उत्साहवर्धन करते रहते हैं और इतने मेहनती हैं कि उन्हें हमेशा अपनी पूरी लाईन याद होती है। रिहर्सल के दौरान वो साथी एक्टर से ये तक तय करते हैं कि डायलॉग बोलने का पिच क्या होना चाहिए। इस पर करण जौहर ने वरूण धवन को टोकते हुए कहा लेकिन ये तो हर एक्टर का काम होता है। वो अपना काम कर रहे हैं। वरूण का कहना था कि अनिल कपूर के अंदर इतनी सकारात्मकता है कि वो हर दो साल में एक बार अनिल कपूर के साथ एक फिल्म ज़रूर करना चाहेंगे।

वरूण धवन का मज़ाकिया अंदाज़

वरूण धवन का मज़ाकिया अंदाज़

वरूण धवन ने मज़ाक मज़ाक में करण जौहर को एक हीरों का हार पहना दिया। वरूण का कहना था कि जब भी करण उनकी तारीफ करेंगे तब वो करण को हीरे देंगे। वो ढेर सारे हीरे लेकर आए हैं। करण जौहर हार पहनकर काफी असहज दिखे और उनका कहना था कि वो अपनी मां हीरू जौहर जैसे दिख रहे हैं। लेकिन वरूण के कहने पर करण ने हार पहनकर एक सेगमेंट होस्ट किया।

शादी में धोखा?

शादी में धोखा?

वरूण धवन का कहना था कि शादी में धोखा देना उनके लिए शादी तोड़ने जैसा होगा। जब करण जौहर ने पूछा कि क्या भावनात्मक धोखा मायने रखेगा या फिर केवल किसी के साथ एक रात बिता लेना भी काफी होगा तो वरूण का साफ कहना था कि धोखा तो धोखा। हालांकि, अनिल कपूर ने इस जवाब को मज़ाक में टाल दिया और उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

रैपिड फायर के दौरान, करण जौहर के हर सवाल का वरूण धवन के पास एक ही जवाब था अर्जुन कपूर। कौन है जो फ्लर्ट करता है, अर्जुन कपूर। कौन है जो खराब फिल्में चुनता है - अर्जुन कपूर। कौन है जो सेल्फी लेकर उसे देखता रहता है - अर्जुन कपूर। हालांकि, जैसे ही वरूण ने बताया कि अर्जुन फ्लर्ट हैं तो करण ने भी इस बात की पुष्टि कर दी कि हां, अर्जुन कपूर अक्सर अपने DM's में ये सब करते हैं। इस पर अनिल कपूर ने वरूण को समझाते हुए कहा - ब्रेकअप हो जाएगा उसका।

बन गए सेक्स गुरू

बन गए सेक्स गुरू

शो के दौरान, वरूण धवन और अनिल कपूर ने परेशान लोगों की सेक्स से जुड़ी समस्याएं सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, अनिल कपूर ने एक कॉलर की दिक्कत सुनते ही कहा कि वो बिना मिले कोई समाधान नहीं दे सकते हैं। वहीं वरूण ने जहां पहले कॉलर को अश्वगंधा खाने की सलाह दी वहीं दूसरे कॉलर की दिक्कत को भी वाकई दिक्कत बताया। दूसरे कॉलर को वरूण ने सेक्स करने के दौरान, अपने कमरे में म्यूज़िक लगाने की सलाह दी। इस दौरान वो अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात करते दिखे लेकिन उन्होंने तुरंत बताया कि उनकी पत्नी, इस बात से खुश नहीं होगी।

फिटनेस का राज़

फिटनेस का राज़

करण जौहर ने अनिल कपूर को उनकी फिट तस्वीर दिखाई और इसका राज़ पूछा। अनिल कपूर का कहना था कि 100 तस्वीरें खिंची गई थीं जिनमें से दो अच्छी आ गई थीं। हालांकि, रैपिड फायर राउंड के दौरान उन्होंने कहा कि उनके यंग दिखने का राज़ है सेक्स। करण जौहर ने उन्हें आधिकारिक तौर पर Benjamin Button घोषित कर दिया।

वरूण की जगहंसाई

वरूण की जगहंसाई

इसके बाद करण जौहर ने वरूण धवन की शर्टलेस सेल्फी शेयर की जहां वरूण स्क्रिप्ट पढ़ते नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर पर अनुपम खेर ने कमेंट भी किया कि बिना शर्ट उतारे, लाईन याद नहीं होगी। वरूण का कहना था कि उन्हें ऐसे रहना अच्छा लगता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनसे ज़्यादा तो आजकल अनुपम खेर शर्टलेस तस्वीरें डालते हैं।

जमकर किया डांस

जमकर किया डांस

क्विज़ राउंड के दौरान, अनिल कपूर और वरूण धवन पूरी तरह से फिल्मी अवतार में नज़र आए। सलमान खान के जस्ट चिल हुक स्टेप से लेकर गोविंदा और रवीना टंडन के चलो इश्क लड़ाएं तक सारे स्टेप दोनों ने किए। अनिल कपूर घुटनों के बल बैठकर मलाईका और शाहरूख खान का छईयां छईयां स्टेप करते हुए भी दिखाई दिए। और उनके शानदार डांस के लिए करण जौहर ने क्विज़ का विजेता अनिल कपूर को घोषित किया।

किसे लगाया फोन

किसे लगाया फोन

आखिरी सेगमेंट में जब फोन लगाने की बारी आई तो वरूण धवन ने कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट और कृति सैनन को फोन लगाया। लेकिन सबसे पहले उन्होंने कार्तिक आर्यन को फोन लगाया जो उस वक्त भूल भुलैया 2 प्रमोट कर रहे थे।

किसी ने नहीं उठाया फोन

किसी ने नहीं उठाया फोन

वहीं अनिल कपूर ने जिसे भी कॉल किया उसने उनका फोन नहीं उठाया। सोनम, रिया, अर्जुन, हर्षवर्धन, किसी ने अनिल कपूर का कॉल नहीं उठाया। उनका कहना था कि जैकी श्रॉफ भी उनका फोन नहीं उठा रहे। आखिरकार, फातिमा सना शेख़ ने उनका कॉल उठाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X