कॉफी विद करण सीज़न 7: कैटरीना कैफ, इशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी की मज़ेदार केमिस्ट्री, हुए ढेर सारे खुलासे

कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड के मेहमान हैं कैटरीना कैफ, इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी। ये तीनों सितारे एक साथ फोन भूत नाम की फिल्म में नज़र आ रहे हैं लेकिन करण जौहर के शो पर इनकी फिल्म का प्रमोशन कम ही हुआ। करण जौहर का कहना था कि उन्होंने ये तीन मेहमान इसलिए बुलाए क्योंकि वो तीनों साथ में अच्छे लगते हैं।

शो के दौरान, जहां कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के बारे में ढेरों प्यारे प्यारे खुलासे किए वहीं दूसरी तरफ, करण जौहर, इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी से उनकी लव लाइफ के बारे में काफी कुछ जानने के लिए उत्सुक दिखे।

koffee-with-karan-season-7-episode-10-highlights-katrina-kaif-siddhant-chaturvedi-ishaan-khatter

इसके अलावा दोनों ही युवा सितारों ने कैटरीना कैफ जैसी सुपरस्टार के साथ अपनी केमिस्ट्री कैसे बनाई, इस बारे में भी काफी बातें हुईं। देखिए शो की हाइलाइट्स

कैटरीना का बढ़ा परिवार

कैटरीना का बढ़ा परिवार

जहां, कैटरीना कैफ ने शो के दौरान अपने और विकी कौशल की लव स्टोरी के बारे में बात की वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने करण जौहर के सामने ये कंफर्म कर दिया कि अब इलियाना डीक्रूज़ भी उनके परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं। इलियाना, कैटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही हैं और दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान ही हुई थी।

नव्या पर टाली बात

नव्या पर टाली बात

बातों बातों में इशान खट्टर ने एक बार फिर सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के डेट करने की खबरों को हवा दे दी। जहां, सिद्धांत बार बार खुद को सिंगल बताते दिखे और कहते दिखे कि वो केवल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं वहीं करण जौहर और इशान खट्टर ये मानने को तैयार ही नहीं हुए। सिद्धांत ने यहां तक कहा कि मेरी वजह से इशान भी सिंगल हो चुका है।

अनन्या से ब्रेकअप

अनन्या से ब्रेकअप

जब करण जौहर ने इशान खट्टर से पूछा कि अब आप, अनन्या पांडे से ब्रेकअप कर चुके हैं जिस पर इशान खट्टर ने करण जौहर को ताना मारते हुए कहा कि अनन्या के एपिसोड में तो आपने कहा था कि अनन्या पांडे मुझसे ब्रेकअप कर चुकी है। और इसी दौरान, करण जौहर ने गलती से या जानबूझकर ये खुलासा भी किया कि अनन्या पांडे, इशान खट्टर को डेट करते समय विजय देवराकोंडा के साथ भी डेट पर गई थीं और इसी कारण से उनका ब्रेकअप हुआ था।

तीनों की केमिस्ट्री

तीनों की केमिस्ट्री

इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी ने कैटरीना कैफ के साथ काम करने के अनुभव बांटते हुए बताया कि जब तक हम लोग शूट कर रहे होते थे तब तक सब ठीक था। लेकिन जैसे ही सेट पर कैटरीना कैफ आती थीं तो पूरा सेट शांत हो जाता था और सब केवल खुसुर पुसुर करने लग जाते थे। दूसरी तरफ, गेम्स राउंड के दौरान कैटरीना कैफ ने माना कि उन तीनों में जो इंसान सबसे ज़्यादा दिक्कतें पैदा करता है और नखरे दिखाता है वो कैटरीना कैफ ही हैं।

क्यों बोलती हैं सॉरी

क्यों बोलती हैं सॉरी

विकी कौशल के बारे में सवाल पूछे जाने पर करण ने कैटरीना से पूछा कि दोनों में से पहले सॉरी कौन बोलता है। तो कैटरीना ने मज़ेदार तरीके से ऐसा खुलासा कि सब हंस पड़े। कैटरीना कैफ ने माना कि उनकी एक आदत है सॉरी बोलने की। लेकिन वो सॉरी केवल सामने वाले को ग्लानि से भरने के लिए बोलती है। कैटरीना बताती हैं कि मैं रोकर सॉरी बोलती हूं और सामने वाला पिघल जाता है और उसे लगता है कि उसकी भी गलती है।

सिद्धांत को क्यों आता है गुस्सा

सिद्धांत को क्यों आता है गुस्सा

सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें काफी ज़्यादा खराब लगता है जब लोग उन्हें सिद्धांत की जगह सिद्धार्थ बुलाते हैं। उन्होंने साफ किया कि वो शेरशाह है मैं केवल एम सी शेर हूं लेकिन लोगों को ये समझना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, सिद्धांत ने समझदार जवाबों के साथ रैपिड फायर का हैंपर भी अपने नाम कर लिया।

कैटरीना की आदत

कैटरीना की आदत

इशान खट्टर ने कैटरीना कैफ की सबसे अजीब आदत के बारे में बात करते हुए बताया कि जब तक कैटरीना कैफ आपकी बातों में दिलचस्पी रखेंगी तब तक तो वो आपकी बात सुनेंगी लेकिन जैसे ही उनकी दिलचस्पी खत्म हुई वो अपनी दुनिया में चली जाएंगी। फिर आप उनसे बात कर रहे हैं, वो आपके देख भी रही हैं लेकिन आपकी किसी बात पर ध्यान नहीं देंगी। इशान ने बताया कि वो कैटरीना को भी कई बार टोक चुके हैं कि ये बड़ी खराब आदत है।

जान्हवी पर चर्चा

जान्हवी पर चर्चा

इशान खट्टर जब पिछले सीज़न में इस शो पर आए थे तो वो जान्हवी कपूर को डेट कर रहे थे और उन्होंने बताया था कि तब जान्हवी का नंबर उन्होंने अपने फोन पर Are those potatoes? नाम से सेव किया हुआ था। ये सुनकर सिद्धांत को इसका मतलब अश्लील लगा और वो हंसने लगे और इशान उन्हें समझाने लगे कि वो इसकी पूरी कहानी उन्हें बताएंगे और इसके अलावा कुछ भी समझने की ज़रूरत नहीं है। वहीं इशान से पूछा गया कि अब जान्हवी का नंबर किस नाम से सेव है तो इशान का कहना था - जान्हवी बोनी कपूर।

कहां कहां लगाए कॉल

कहां कहां लगाए कॉल

शो के आखिरी कुछ मिनट हमेशा ही मज़ेदार होते हैं जहां स्टार्स अपने दोस्तों या साथियों को फोन लगाते हैं। इस दौरान, कैटरीना कैफ एक तरफ थीं और इशान - सिद्धांत एक तरफ। जहां कैटरीना कैफ किसी को फोन लगाने में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रही थीं, उन्होंने केवल विकी कौशल को फोन लगाया। लेकिन वो बिज़ी जा रहा था। थक हारकर एक विकी ने ही उनका फोन उठाया। वहीं सिद्धांत और इशान इसके लिए तैयार थे। जहां इशान ने अनिल कपूर, कुणाल खेमू, शाहिद कपूर को कॉल किया वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने सैफ अली खान, ज़ोया अख्तर, शकुन बत्रा को कॉल किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X