..................... Koffee with Karan Season 7 episode 1 highlights Ranveer Singh is Alia Bhatt's bonafide Sakhi | कॉफी विद करण सीज़न 7 एपिसोड 1 - रणवीर सिंह और आलिया भट्ट - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण सीज़न 7: आलिया ने रणबीर के प्रपोज़ करने की तस्वीर दिखाई और रो दिए रणवीर सिंह, मज़ेदार किस्से

कॉफी विद करण का नया सीज़न शुरू हो चुका है और इस सीज़न के पहले मेहमान बने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जिन्होंने प्रीमियर एपिसोड को मज़ेदार बनाने की पूरी कोशिश की। करण जौहर ने बताया कि कैसे इस सीज़न को लेकर ढेर सारे गॉसिप हवा में उड़े लेकिन वो शुरूआत करने जा रहे हैं अपने रॉकी और रानी के साथ।

आलिया और रणवीर सिंह पक्के दोस्त बन चुके हैं, इस बात का खुलासा, उन्होंने कॉफी विद करण पर किया। आलिया का कहना था कि रणवीर सिंह, उनकी सखी हैं।

koffee-with-karan-season-7-episode-1-read-highlights-ranveer-singh-is-alia-bhatt-s-bonafide-sakhi

इस बार का कॉफी हैंपर कौन जीता है, ये तय करने के लिए करण जौहर ने शो पर लाईव ऑडियंस को भी बुलाया था जिन्होंने अपना फैसला सुनाया। वहीं इस बार का गेम्स जीतीं आलिया भट्ट। हर बार की तरह, इस साल भी दर्शकों को इन स्टार्स को अपने दोस्तों को फोन मिलाकर Hey Karan It’s Me बुलवाते देखने में काफी मज़ा आएगा।

पूरे एपिसोड में आलिया और रणवीर की इस खास दोस्ती की झलक दिखाई देती रही। चाहे वो गेम्स के दौरान रही हो, बातचीत के दौरान या फिर करण जौहर के मशहूर रैपिड फायर राउंड के दौरान। देखिए इस एपिसोड के कुछ शानदार Moments

प्यार से बुलाते हैं टूटू - लूलू

प्यार से बुलाते हैं टूटू - लूलू

रणवीर और आलिया एक दूसरे के काफी करीब हैं। आलिया जहां रणवीर को प्यार से टूटू बुलाती हैं वहीं रणवीर, आलिया को प्यार से लूलू बुलाते हैं। हालांकि, वो दोनों एक दूसरे को ऐसा क्यों बुलाते हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ। आलिया ने बताया कि दोनों की पहली फिल्म गली बॉय के दौरान, दोनों इतने अच्छे दोस्त नहीं थे लेकिन उस फिल्म के प्रमोशन के दौरान, दोनों की दोस्ती हुई क्योंकि दोनों घंटों साथ में सफर करते थे। दोनों ने वादा भी किया कि कुछ भी हो जाए उनकी ये दोस्ती ऐसे ही बरकरार रहेगी।

आलिया के प्रपोज़ल तस्वीर देख रोए रणवीर

आलिया के प्रपोज़ल तस्वीर देख रोए रणवीर

आलिया भट्ट ने बताया कि जब रणबीर कपूर ने उन्हें प्रपोज़ किया तो वो तस्वीर बहुत ही प्यारी और खूबसूरत थी। कुछ दिन बाद आलिया भट्ट जब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर पहुंचीं तो उन्होंने रणवीर सिंह को ये तस्वीर दिखाई और रणवीर, उस तस्वीर को देखकर इतने इमोशनल हो गए कि रोने लगे। तभी करण जौहर ने कुबूल किया कि जब आलिया ने उन्हें बताया कि वो और रणबीर शादी कर रहे हैं, तो वो भी रो दिए थे।

भंसाली के एक्टर्स

भंसाली के एक्टर्स

आलिया भट्ट के लिए भंसाली के साथ काम करना किसी सपने जैसा था। लेकिन भंसाली के साथ काम करने में वो काफी नर्वस थीं। रणवीर का कहना था कि वो अब भंसाली Veteran हो चुके हैं यानि कि उन्हें पता है कि भंसाली के साथ कैसे काम करना है। और उन्होंने आलिया को इसके लिए गाइड किया। आलिया ने माना कि उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी में भंसाली के लिए काम करने से पहले रणवीर से ढेर सारी टिप्स ली थीं।

शूटिंग पर हौसला बढ़ाने पहुंचे

शूटिंग पर हौसला बढ़ाने पहुंचे

अपनी दोस्ती का एक प्यारा सा किस्सा शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने बताया कि ढोलीड़ा गाने का अंत शूट करने से पहले आलिया बहुत ज़्यादा परेशान थीं। वो थक चुकी थीं। उन्होंने रणवीर को घबराते हुए फोन लगाया और बताया कि उन्हें लगता है कि अब उनसे ये नहीं हो पाएगा। रणवीर ने उन्हें हिम्मत दी और उनका हौसला बढ़ाया। लेकिन आलिया तब चौंक गईं जब अगले दिन वो शॉट देने ही जा रही थीं कि उनका हौसला बढ़ाने के लिए रणवीर खुद सेट पर आ गए।

रैपिड फायर में हुआ धमाका

रैपिड फायर में हुआ धमाका

रैपिड फायर राउंड के दौरान, रणवीर सिंह से पूछा गया कि दीपिका में ऐसा क्या है जो आलिया में नहीं है और आलिया में ऐसा क्या है जो दीपिका में नहीं है। इसका जवाब देते हुए रणवीर ने कहा - आलिया के पास भाषा पर पकड़ ज़्यादा है वहीं दीपिका के पास physical अपीयरेंस ज़्यादा मज़बूत है। यही सवाल आलिया से भी पूछा गया कि रणवीर में ऐसा क्या है जो रणबीर में नहीं है और रणबीर में ऐसा क्या है जो रणवीर में नहीं हैं। आलिया ने बताया कि रणवीर की भाषा पर पकड़ ज़्यादा है लेकिन रणबीर, हमेशा सेट पर टाईम पर आते हैं। और वो रणवीर से बेहतर डांस करते हैं।

रणवीर और वरूण में फंसी आलिया

रणवीर और वरूण में फंसी आलिया

आलिया भट्ट से करण जौहर ने अपना बेस्ट को स्टार चुनने को कहा - वरूण धवन या रणवीर सिंह। आलिया परेशान हो गईं। उन्होंने कहा कि उनके और वरूण के नाम के फैन क्लब हैं तो वो रणवीर का नाम नहीं ले सकती हैं वरना वो फैन क्लब्स नाराज़ हो जाएंगे। रणवीर और आलिया ने बस एक ही फिल्म की है जबकि वरूण के साथ वो कई फिल्में कर चुकी हैं। आलिया ने अपने जवाब में वरूण धवन का ही नाम लिया।

रणवीर ने किया आलिया को परेशान

रणवीर ने किया आलिया को परेशान

इसके बाद रणवीर सिंह, आलिया भट्ट को परेशान करते दिखाई दिए। उन्होंने आलिया से पूछा - ये है दोस्ती? दोस्ती के नाम पर कलंक है तू। वहीं वो शो छोड़कर जाने की एक्टिंग करते भी दिखे। उनका कहना था कैसी दोस्त है ये, इसको वरूण ज़्यादा पसंद है, रणबीर मुझसे अच्छा डांसर है। इस पर आलिया का कहना था जब रणवीर ने दीपिका को उनसे बेहतर बताया तब आलिया ने तो ऐसी ओवरएक्टिंग नहीं की।

कॉफी बिंगो की शुरूआत

कॉफी बिंगो की शुरूआत

इस बार शो पर एक नए सेक्शन की शुरूआत हुई है जिसका नाम है कॉफी बिंगो। इस खेल में मेहमानों को ढेर सारे ऑप्शन दिए जाएंगे और उन्हें बताना होगा कि उन्होंने उस लिस्ट में से क्या क्या किया है। रणवीर ने लगभग पूरी लिस्ट पर टिक लगा दिया। उन्होंने वैनिटी वैन में सेक्स किया है, सुहागरात के दिन सुहागरात मनाई है, दीपिका से लड़ाई के बाद उनसे चार दिन तक बात नहीं की है, फुटपाथ पर सोकर उठे हैं और ऑडीशन के बाद रिजेक्ट भी हो चुके हैं।

आलिया की बोरिंग लिस्ट

आलिया की बोरिंग लिस्ट

इस लिस्ट में आलिया ने बेहद कम चीज़ें की हैं। उन्होंने बताया कि वो अक्सर रणबीर का टूथ ब्रश इस्तेमाल कर लेती हैं जिस पर रणबीर बहुत नाराज़ होते हैं। आलिया का कहना था कि वो गलती से ऐसा करती हैं क्योंकि दोनों टूथब्रश लगभग एक ही जैसे दिखते हैं। आलिया ने ये भी बताया कि उन्होंने बात बात में दूसरे को स्टार की फीस जानने की भी कोशिश की है और ऑडीशन देने के बाद रिजेक्ट भी हुई हैं।

कौन जीता कॉफी हैंपर

कौन जीता कॉफी हैंपर

काफी दिलचस्प और मज़ेदार जवाब देते हुए इस बार का कॉफी हैंपर रणवीर सिंह जीते। हालांकि, आलिया का कहना था कि रणवीर इसलिए जीते क्योंकि वो आलिया के रैपिड फायर में बीच बीच में आते रहे। हालांकि, रणवीर और आलिया से जब रैपिड फायर में पूछा गया कि उन्हें हाल ही में किस एक्टर की परफॉर्मेंस पसंद आई तो रणवीर का जवाब था गंगूबाई आलिया वहीं आलिया का जवाब था कपिल देव रणवीर। हालांकि, आलिया को मिमी में कृति सैनन की परफॉर्मेंस भी अच्छी लगी थी।

किसको किया कॉल

किसको किया कॉल

आखिरकार, शो का अंत हुआ मशहूर एक्टर्स को कॉल करने के साथ। जहां गेम्स राउंड में दोनों को मौका मिला, किसी मशहूर सेलिब्रिटी को कॉल करके Hey Karan It's me बुलवाने का। आलिया भट्ट ने रितेश सिधवानी को कॉल लगाया तो दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात डायरेक्टर मनीष शर्मा को। इसके बाद करण ने साफ किया कि उन्हें एक एक्टर को कॉल करना होगा। आलिया अपने फोन पर सोचती दिखाई दीं तो रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को फेसटाईम किया और उन्होंने शूटिंग में होने के बावजूद रणवीर का फोन उठाया। हालांकि फिर भी ये राउंड आलिया जीतीं।

आप देख सकते हैं कि कॉफी विद करण का ये पूरा एपिसोड, सिर्फ डिज़्नी हॉटस्टार पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X