कॉफी विद करण सीज़न 7: कपल के तौर पर होगी अर्जुन कपूर - मलाईका अरोड़ा की ग्रांड एंट्री, मिलेगा सरप्राइज़
करण जौहर का कंट्रोवर्शियल चैट शो कॉफी विद करण, अपने सातवें सीज़न के साथ डिज़्नी हॉटस्टार पर वापसी कर रहा है और वापसी से पहले ही इस शो की चर्चा ज़ोरों पर है। माना जा रहा था कि इस सीज़न का प्रीमियर होगा बॉलीवुड की नई नवेली जोड़ी विकी कौशल और कैटरीना कैफ के साथ। वहीं फिनाले होगा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नाम।
इन खबरों पर किसी ने पुष्टि नहीं की है वहीं अब शो में एक और जोड़ी की चर्चा तेज़ी से चल रही है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो अब इस शो पर कपल के तौर पर मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की एंट्री होने जा रही है।

अर्जुन और मलाईका को बतौर कपल शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस शो के लिए हां नहीं की है। लेकिन दोनों ही करण जौहर के काफी करीब हैं और इस शो पर पहली बार अपने रिश्ते पर बात करते दिखाई दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications